
ज्यादातर लोग फेसबुक से जुड़ी ये 6 बातें नहीं जानते
फेसबुक को अब दुनिया का बच्चा-बच्चा जानता है, लेकिन फेसबुक से संस्थापक मार्क जुकरबर्ग औऱ फेसबुक से जड़ी तमाम ऐसी बातें हैं, जिनको बहुत कम लोग ही जानते होंगे। मसलन क्या आपको पता था कि जुकरबर्ग को आप अपने फेसबुक प्रोफाइल से ब्लॉक नहीं कर सकते या यह कि जुकरबर्ग हरा और लाल रंग नहीं देख सकते, इसीलिए फेसबुक की थीम नीले रंग में है।
अब हम आपको बताने जा रहे हैं फेसबुक के बारे में कुछ ऐसी चौकाने वाली बातें, जिन्हें पढ़कर आप निश्चित ही चौंक जाएंगे:
1. फेसबुक में एक ऐसी स्पेशल टीम काम करती है जो ऐसे मैटर का पता लगाती है जो आपने लिखा तो था लेकिन पोस्ट नहीं किया।
2.फेसबुक के लाइक बटन का नाम वास्तव में AWESOME था।
3. फेसबुक का नोटिफिकेशन ग्लोब यूजर की लोकेशन के हिसाब से बदलता रहता है।
4.हर दिन करीब 6 लाख लोग फेसबुक अकाउंट को हैक करने की कोशिश करते हैं।
5. फेसबुक पर लगभग 3 करोड़ मृत लोगों की प्रोफाइल है।
6. फेसबुक लॉगआउट करने के बाद भी अपने यूजर्स को ट्रैक करता है कि वे कौन सी वेबसाइट को विजिट कर रहे हैं।