1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. वैज्ञानिकों के अनुसार इस महिला का है दुनिया में बेस्ट फिगर

वैज्ञानिकों के अनुसार इस महिला का है दुनिया में बेस्ट फिगर

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Dec 04, 2017 11:22 am IST,  Updated : Dec 04, 2017 11:22 am IST

परफेक्ट फिगर पर वैज्ञानिकों ने अपनी राय बताते हुए एक नाम पर मुहर लगा दी है। वैज्ञानिकों की माने तो इस महिला का फिगर दुनिया में सबसे बेस्ट है।

kelly brook- India TV Hindi
kelly brook

दुनिया में हर महिला चाहती है कि उसका फिगर बेस्ट हो, इसके लिए महिलाएं लाखों जतन करती है। क्या आपको पता है जिस परफेक्ट फिगर के लिए दुनिया की हर लड़की पागल है वो असल में है क्या। परफेक्ट फिगर पर वैज्ञानिकों ने अपनी राय बताते हुए एक नाम पर मुहर लगा दी है। वैज्ञानिकों की माने तो इस महिला का फिगर दुनिया में सबसे बेस्ट है। केली ब्रूक नाम की यह महिला पूरी दुनिया में अपने फरफेक्ट फिगर के लिए मशहूर है।

टेक्सास यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने केली को दुनिया की सबसे परफेक्ट फिगर वाली महिला कहा है। केली ब्रूक पेशे से मॉडल हैं। आप जानकर हैरान रह जाएंगे की केली की उम्र 32 वर्ष है। वैज्ञानिकों की माने तो केली ना तो पतली है और ना ही मोटी। उनकी बॉडी हर तरफ से परफेक्ट है। इस रिसर्च के मुताबिक परफेक्ट फीगर होने के लिए महिला की लंबाई 5.5 फीट होनी चाहिए। वैज्ञानिकों ने कहा कि केली नेचुरली खूबसूरत हैं और अपनी शेप को बेहतर बनाने के लिए उन्‍होंने कोई सर्जरी नहीं कराई है।

वैज्ञानिकों ने बताया कि बेस्ट फिगर के लिए महिला का साइज 39-25-36 इंच होना चाहिए। मॉडल, एक्ट्रेस और टीवी प्रेजेंटर केली ब्रूक को उनके परफेक्ट फिगर की वजह से सेक्स सिंबल भी कहा जाता है। केली ने कई फिल्मों और टीवी सीरिज में काम किया है। साल 2005 में FHM मैगजीन ने केली को दुनिया की सबसे सेक्सी वुमेन का खिताब दिया था। इसके अलावा इस मैगजीन की सालाना सूची में केली साल 1998 से शामिल हो रही हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश