1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. गलत आमंत्रण टिकट छपने पर सिनेटर्स ने उड़ाया ट्रंप का मज़ाक

गलत आमंत्रण टिकट छपने पर सिनेटर्स ने उड़ाया ट्रंप का मज़ाक

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jan 30, 2018 11:19 am IST,  Updated : Jan 30, 2018 11:22 am IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कल आयोजित होने वाले पहले आधिकारिक ‘स्टेट ऑफ द यूनियन एड्रेस’ में मेहमानों को आमंत्रित करने वाले टिकट गलत छपने के बाद फिर से जारी किए गए।

Ticket typo invites guests to Trump State of the Uniom - India TV Hindi
Ticket typo invites guests to Trump State of the Uniom

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कल आयोजित होने वाले पहले आधिकारिक ‘स्टेट ऑफ द यूनियन एड्रेस’ में मेहमानों को आमंत्रित करने वाले टिकट गलत छपने के बाद फिर से जारी किए गए। टिकट पर ‘एड्रेस टू द कांग्रेस ऑन उ स्टेट ऑफ द यूनियम’’ छप गया था। (अमेरिका ने हटाया 11 देशों के शरणार्थियों पर से प्रतिबंध )

अशुद्धि का मजाक उड़ाते हुए फ्लोरिडा के सीनेटर मार्को रुबियो ने ट्वीट किया, ‘‘कल आयोजित होने वाले स्टेट ऑफ द यूनियम को लेकर उत्साहित हूं।’’  एरीजोना के प्रतिनिधि रॉल ग्रीजवला ने शिक्षा सचिव पर प्रहार करते हुए लिखा, ‘‘अभी मुझे स्टेट ऑफ द यूनियन की टिकट मिली...लगता है बैट्सी डेवोस को वर्तनी जांच के लिए रखा गया था।’’

टिकटों की छपाई और वितरण की जिम्मेदारी ‘द हाउस ऑफ सर्जेंट एट आर्मस’ की है।  अधिकारी ने बताया कि गलती तत्काल ही ठीक कर ली गई और दर्जनों टिकट बदल दिए गए हैं।  गौरतलब है कि टिकट में यूनियन की स्पेलिंग में अंत में ‘‘एन’’ के स्थान पर ‘‘एम’’ छप गसया था जिससे उसका उच्चारण बदल कर ‘यूनियम’ हो गया।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश