1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका ने हटाया 11 देशों के शरणार्थियों पर से प्रतिबंध

अमेरिका ने हटाया 11 देशों के शरणार्थियों पर से प्रतिबंध

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jan 30, 2018 10:57 am IST,  Updated : Jan 30, 2018 10:57 am IST

अमेरिका ने आज ‘ज्यादा खतरे’ वाले 11 देशों के शरणार्थियों पर से प्रतिबंध हटाने की घोषणा की लेकिन कहा कि अमेरिका में प्रवेश के इच्छुक शरणार्थियों को पहले की अपेक्षा अधिक कड़ी जांच से गुजरना होगा।

donald trump lifts ban on refugees from 11 countries- India TV Hindi
donald trump lifts ban on refugees from 11 countries

वाशिंगटन: अमेरिका ने आज ‘ज्यादा खतरे’ वाले 11 देशों के शरणार्थियों पर से प्रतिबंध हटाने की घोषणा की लेकिन कहा कि अमेरिका में प्रवेश के इच्छुक शरणार्थियों को पहले की अपेक्षा अधिक कड़ी जांच से गुजरना होगा। इन 11 देशों के शरणार्थियों के नाम नहीं बताये गये हैं लेकिन समझा जाता है कि उत्तर कोरिया और 10 मुस्लिम बहुल देशों के शरणार्थियों को कड़ी जांच का सामना करना होगा। घरेलू सुरक्षा मंत्री क्रिस्टजेन नील्सन ने बताया, “ यह बेहद जरूरी है कि हमें यह पता हो कि कौन अमेरिका में प्रवेश कर रहा है।” (रोमानिया की पहली महिला प्रधानमंत्री ने ली शपथ)

उन्होंने कहा, “ इन अतिरिक्त सुरक्षा उपायों के चलते गलत लोगों के लिए हमारे शरणार्थी कार्यक्रम का लाभ उठाना मुश्किल होगा। सुरक्षा उपाय यह सुनिश्चित करेंगे कि हम देश के लिए अधिक सतर्क दृष्टिकोण अपनाएं।”  इन 11 देशों पर ट्रंप प्रशासन ने अक्तूबर में शरणार्थी नीति की समीक्षा के बाद प्रतिबंध लगाया था। हालांकि इनकी आधिकारिक रूप से पहचान नहीं बताई गई थी।

हालांकि शरणार्थी समूहों का कहना है कि इन देशों में मिस्र, ईरान, इराक, लीबिया, माली, उत्तर कोरिया, सोमालिया, दक्षिणी सूडान, सूडान, सीरिया और यमन शामिल है। नाम नहीं जारी करने की शर्त पर एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि 11 देशों के लिए बढ़ाए गए सुरक्षा जांच की नीति मुस्लिमों को लक्ष्य कर नहीं बनाई गई थी।  अधिकारी ने बताया ‘‘हमारे प्रशासन का धर्म से कोई लेना देना नहीं है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश