1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. कांग्रेस बोली पाकिस्तान के साथ परमाणु संधि का समय प्रतिकूल

कांग्रेस बोली पाकिस्तान के साथ परमाणु संधि का समय प्रतिकूल

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 08, 2015 09:57 am IST,  Updated : Dec 08, 2015 09:57 am IST

आतंकवाद के मुद्दों के जाने-माने दक्षिण एशियाई विशेषज्ञों ने सांसदों के समक्ष कहा है कि पाकिस्तान के साथ असैन्य परमाणु संधि करना गलत समय पर उठाया जाने वाला कदम है।

 civil nuclear treaty- India TV Hindi
civil nuclear treaty

वाशिंगटन: आतंकवाद के मुद्दों के जाने-माने दक्षिण एशियाई विशेषज्ञों ने सांसदों के समक्ष कहा है कि पाकिस्तान के साथ असैन्य परमाणु संधि करना अवास्तविक, अविवेकपूर्ण और गलत समय पर उठाया जाने वाला कदम तो है ही, साथ ही यह आने वाले समय में अमेरिकी राष्ट्रीय हितों के प्रतिकूल भी है। जॉन हॉप्किंस स्कूल ऑफ एडवांस्ड इंटरनेशनल स्टडीज में एक वरिष्ठ शोध प्रोफेसर डेनियल मार्के ने कहा, मेरी चिंता इस बात को लेकर है कि उच्च स्तर पर पूरा ध्यान एक परमाणु संधि की ओर केंद्रित करके वाशिंगटन पाकिस्तान को एक गलत और प्रतिकूल संदेश दे रहा है और ऐसा हम पहले भी कई बार कर चुके हैं।

पाकिस्तान के साथ असैन्य परमाणु सहयोग: संभावनाएं और परिणाम के मुद्दे पर कांग्रेस की सुनवाई में अपनी पहले से तैयार की गई टिप्पणियां पेश करने वाले मार्के ने कहा कि अमेरिका एक विचलित, प्राथमिकताएं तय करने और उनके बरकरार रखने में अक्षम और पूरी न हो पाने वाली अपेक्षाओं से पीड़ित साबित हो सकता है। मार्के द्वारा विदेशी मामलों की आतंकवाद, परमाणु अप्रसार और व्यापार उपसमिति के समक्ष दिए गए तैयार बयान में कहा गया, इससे मैं यह निष्कर्ष निकालता हूं कि पाकिस्तान के साथ अभी परमाणु संधि करना अवास्तविक, अविवेकपूर्ण होगा और यह समय इसके लिए सही नहीं है। उन्होंने कहा कि परमाणु संबंधी चर्चा करने से अमेरिका की उन मुख्य चिंताओं से ध्यान भटक जाएगा, जो कि उसे पाकिस्तान को लेकर हैं। इन चिंताओं से जुड़े प्रमुख कारण ही वाशिंगटन और इस्लामाबाद के बीच प्रभावी संबंध के बीच बाधा बने हुए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश