1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. नीलाम हुई ट्रंप की एम्पायर स्टेट बिल्डिंग की ड्रॉइंग, जानें कितने की लगी बोली

नीलाम हुई ट्रंप की एम्पायर स्टेट बिल्डिंग की ड्रॉइंग, जानें कितने की लगी बोली

 Reported By: IANS
 Published : Oct 21, 2017 07:33 pm IST,  Updated : Oct 21, 2017 07:33 pm IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा एक ब्लैक-मार्कर से बनाई गई एम्पायर स्टेट बिल्डिंग की ड्राइंग नीलामी में बिक गई है...

Donald Trump | AP Photo- India TV Hindi
Donald Trump | AP Photo

न्यूयॉर्क: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा एक ब्लैक-मार्कर से बनाई गई एम्पायर स्टेट बिल्डिंग की ड्राइंग नीलामी में बिक गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पेंटिंग को नीलामी में 16 हजार डॉलर (लगभग 10.4 लाख रुपये) में बेचा गया है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, नीलामी लॉस एंजलिस में हुई। 

नीलामी के आयोजक जुलयिन ऑक्शन के मुताबिक, ट्रंप ने 12 बाई 19 इंच की यह ड्राइंग फ्लोरिडा के अपने मार-ए-लागो एस्टेट में चैरिटी ऑक्शन के लिए बनाई थी। यह ऑक्शन 1995 में हुआ था। उस वक्त वह ड्राइंग 100 डॉलर से भी कम राशि में बिकी थी। यह ट्रंप द्वारा कला का कोई पहला काम नहीं था। इससे पहले जुलाई में ट्रंप ने इसी आकार की एक अधिक व्यापक मैनहेट्टन क्षितिज की ड्राइंग बनाई थी जिसे नेट डी. सैंडर्स नीलामी में 29,000 डॉलर (लगभग 19 लाख रुपये)में बेचा गया था।

Donald Trump drawing | AP Photo
Donald Trump drawing | AP Photo

डोनाल्ड ट्रंप की ड्रॉइंग। AP Photo

ट्रंप ने यह स्केच तब बनाए थे जब वह बेशकीमती संपत्ति के मालिक थे। नीलामी घर से मेल खाने वाली आय का एक हिस्सा, कनेक्टिकट के राष्ट्रीय सार्वजनिक रेडियो स्टेशन को दिया जाएगा। अभी हालांकि खरीदार की पहचान नहीं हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश