नई दिल्ली: ब्राजील में महिला की जान बचाने के लिए 61 वर्ष के एक बेघर व्यक्ति ने अपनी जान दे दी। इस बेघर को एक बंदूकधारी व्यक्ति ने सीने पर गोली मार कर इसकी जान ले ली। घटना उस समय की है जब बंदूकधारी एक महिला को ब्राजील के प्रसिद्ध चर्च के सामने मारने की धमकी दे रहा था तभी एक बेघर व्यक्ति ने जिसका नाम फ्रांसिस्को इरास्मो रॉड्रिक्स डी लीमा ने अपने प्राणों का बलिदान देकर उस महिला की जान बचाई। बंदूकधारी की पहचान लुइज़ एंटोनियो डी सिल्वा के नाम से हुई इसे पुलिस द्वारा गोली मार दी गई। सिल्वा के बारे में पता करने पर पता चला कि वह 22 साल से चोरी के इल्जाम में जेल में था। फ्रांसिस्को को सीने में गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई।
वीडियो में देखिए किस प्रकार फ्रांसिस्को ने महिला की जान बचाई: