1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिकी न्याय विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने दिया इस्तीफा: रिपोर्ट

अमेरिकी न्याय विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने दिया इस्तीफा: रिपोर्ट

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 10, 2018 09:11 am IST,  Updated : Feb 10, 2018 09:11 am IST

अमेरिका में न्याय विभाग में शीर्षक्रम में तीसरे नंबर के अधिकारी ने इस शक्तिशाली पद पर काबिज होने के महज नौ महीने बाद इस्तीफा दे दिया।

rachel brand- India TV Hindi
rachel brand

वाशिंगटन: अमेरिका में न्याय विभाग में शीर्षक्रम में तीसरे नंबर के अधिकारी ने इस शक्तिशाली पद पर काबिज होने के महज नौ महीने बाद इस्तीफा दे दिया। मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई। 

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रिपब्लिकन सांसदों ने 2016 के चुनावों में रूसी हस्तक्षेप से ट्रंप के अभियान के संभावित संबंधों के विशेष अभियोजक रॉबर्ट मूलर की जांच को लेकर एजेंसी पर हमले तेज कर दिए हैं जिसके बाद एसोसिएट अटॉर्नी जनरल एवं राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के विशेषज्ञ रचेल ब्रांड का इस्तीफा सामने आया है। 

न्याय विभाग ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। द न्यूयॉर्क टाइम्स ने कहा कि ब्रांड निजी क्षेत्र में नौकरी करने जा रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश