1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. प्लेटफॉर्म के अंतिम सिरे से ट्रेन के टकराने से 100 यात्री घायल

प्लेटफॉर्म के अंतिम सिरे से ट्रेन के टकराने से 100 यात्री घायल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 05, 2017 02:07 pm IST,  Updated : Jan 05, 2017 02:07 pm IST

न्यूयॉर्क: अमेरिका के ब्रुकलिन में प्लेटफॉर्म के अंतिम सिरे से एक ट्रेन के टकरा जाने के कारण 100 यात्री घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब साढ़े आठ बजे उस समय हुई

train crashes at end of platform 100 people injured- India TV Hindi
train crashes at end of platform 100 people injured

न्यूयॉर्क: अमेरिका के ब्रुकलिन में प्लेटफॉर्म के अंतिम सिरे से एक ट्रेन के टकरा जाने के कारण 100 यात्री घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब साढ़े आठ बजे उस समय हुई जब अटलांटिक टर्मिनल में धीमी गति से प्रवेश कर रही टे्रन का एक हिस्सा प्लैटफॉर्म के अंतिम छोर से टकरा गया जिससे 100 यात्री घायल हो गए।

हादसे के समय स्टेशन पर कॉफी पी रहे स्टेबन मेडिना ने बताया कि टक्कर से पूरी ट्रेन हिल गयी। उसने ट्रेन के टकराने की आवाज सुनी और लोग मदद के लिए चिल्लाये। उसने कहा कि उसे लगा कि कोई बम फट गया है या इसी तरह की कोई घटना हुयी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश