1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. बैठक में इन मुद्दों पर बात करेंगे ट्रंप और शी जिनपिंग

बैठक में इन मुद्दों पर बात करेंगे ट्रंप और शी जिनपिंग

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 06, 2017 01:41 pm IST,  Updated : Apr 06, 2017 01:41 pm IST

इस सम्मेलन का उद्देश्य यह है कि दोनों देश एक संबंध विकसित करें और इस संबंध को लेकर दोनों पक्षों की जो मूल चिंताएं हैं, उन्हें सामने रखा जाए और फिर औपचारिक वार्ताओं की ओर बढ़ा जाए।

trump and xi jinping will discuss these issues at the...- India TV Hindi
trump and xi jinping will discuss these issues at the meeting

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके चीनी समकक्ष शी जिनपिंग के बीच आज होने वाली बहुप्रतीक्षित बैठक में अमेरिकी-चीनी आर्थिक संबंध और व्यापार प्रमुख मुद्दे रहेंगे। यह जानकारी व्हाइट हाउस ने दी है।

नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के वरिष्ठ निदेशक (एशिया) मैट पोटिंगर ने कल व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, यह कहना उचित होगा कि सम्मेलन में व्यापार और आर्थिक संबंध राष्ट्रपतियों के बीच चर्चा का एक प्रमुख विषय रहेंगे।

हालांकि वह सम्मेलन के नतीजे पर कोई टिप्पणी करने से बचते रहे। उन्होंने कहा, इस सम्मेलन का उद्देश्य यह है कि दोनों देश एक संबंध विकसित करें और इस संबंध को लेकर दोनों पक्षों की जो मूल चिंताएं हैं, उन्हें सामने रखा जाए और फिर औपचारिक वार्ताओं की ओर बढ़ा जाए, जिनका मकसद इन मुद्दों के साथ-साथ दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से सहयोग के लिए लंबित पड़े मुद्दों पर गौर करना हो। मैं इस पर तब तक कुछ नहीं कहना चाहूंगा। उन्होंने कहा कि दोनों नेता पहले कई बार बात कर चुके हैं लेकिन यह उनकी पहली बैठक होगी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश