1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. इस भारतीय को मिला हिलेरी के ख़िलाफ़ मुहिम का ईनाम, ट्रंप ने दिया महत्वपूर्ण पद

इस भारतीय को मिला हिलेरी के ख़िलाफ़ मुहिम का ईनाम, ट्रंप ने दिया महत्वपूर्ण पद

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 05, 2017 07:18 am IST,  Updated : Jan 05, 2017 07:18 am IST

वॉशिंगटन: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने आज युवा भारतीय अमेरिकी राज शाह को व्हाइट हाउस में महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया। शाह ने राष्ट्रपति पद के चुनाव के दौरान रिपब्लिकन पार्टी के

Raj Shah- India TV Hindi
Raj Shah

वॉशिंगटन: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने आज युवा भारतीय अमेरिकी राज शाह को व्हाइट हाउस में महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया। 

शाह ने राष्ट्रपति पद के चुनाव के दौरान रिपब्लिकन पार्टी के हिलेरी क्लिंटन विरोधी अभियान में अहम भूमिका निभाई थी। 

प्रेसीडेन्शियल ट्रान्जीशन टीम की घोषणा के अनुसार, शाह को राष्ट्रपति, उप संचार निदेशक एवं अनुसंधान निेशक का उप सहायक नियुक्त किया गया है। 

30 साल के शाह रिपब्लिकन नैशनल कमेटी की विपक्ष की खोजबीन करने वाले विभाग के प्रमुख हैं। उन्होंने डेमोक्रेट उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के ख़िलाफ ख़ूब रिसर्च किया था। राष्ट्रपति चुनाव के दौरान क्लिंटन के ख़िलाफ़ ज़बरदस्त मुहिम के पीछे शाह ही थे। 

शाह के माता-पिता गुजरात से अमेरिका आए थे। पहले शाह के पिता पढ़ाई के दौरान 1970 के अमेरिका आए, लेकिन 1970 में वह भारत वापस चले गए। शादी के बाद उनके पिता 70 के दशक के आखिर में अमेरिका वापस लौट आए। शाह का जन्म और परवरिश अमेरिका में ही हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश