1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. कतर संकट के लिए ट्रंप ने किया कूटनीतिक कदम उठाने का आह्वान

कतर संकट के लिए ट्रंप ने किया कूटनीतिक कदम उठाने का आह्वान

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 31, 2017 09:32 am IST,  Updated : Aug 31, 2017 09:32 am IST

डोनाल्ड ट्रंप ने कतर और उसके पड़ोसी देशों के बीच चल रहे संकट के समाधान के लिए कूटनीतिक उपाय करने का आह्वान करते हुए उनसे आतंकवाद से निपटने की उनकी प्रतिबद्धता पर अमल करने का अनुरोध किया है।

Trump calls for diplomatic action for Qatar crisis- India TV Hindi
Trump calls for diplomatic action for Qatar crisis

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर और उसके पड़ोसी देशों के बीच चल रहे संकट के समाधान के लिए कूटनीतिक उपाय करने का आह्वान करते हुए उनसे आतंकवाद से निपटने की उनकी प्रतिबद्धता पर अमल करने का अनुरोध किया है। ट्रंप ने बुधवार को सऊदी अरब के शाह सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सउुद के साथ फोन पर बातचीत के दौरान यह अनुरोध किया। व्हाइट हाउस ने दोनों नेताओं की बातचीत का ब्यौरा देते हुए बताया राष्ट्रपति ने कतर के सभी पक्षों से एक ऐसा कूटनीतिक समाधान निकालने का अनुरोध किया जो आतंकवाद से निपटने के साथ साथ एकजुट रहने के लिए रियाद सम्मेलन में व्यक्त की गई उनकी प्रतिबद्धताओं के अनुरूप हो। दोनों नेताओं ने ईरान की ओर से क्षेत्र में आसन्न खतरे पर भी बातचीत की। (डोकलाम विवाद समाप्त करने के पीछे भूटान का था बड़ा योगदान, जानिए कैसे)

ट्रंप और सऊदी शाह ने आतंकवाद को परास्त करने, उसका वित्तीयपोषण समाप्त करने और चरमपंथी विचारधारा से निपटने की जरूरत पर भी विचारविमर्श किया। व्हाइट हाउस ने बताया दोनों नेताओं ने हार्वे चक्रवात से प्रभावित समुदायों के संयंम की भी तारीफ की। इस चक्रवात में अपनों को खो चुके परिवारों के प्रति शाह सलमान ने संवेदना जाहिर की।

सऊदी अरब की अगुवाई में देशों के एक समूह ने तथा संयुक्त अरब अमीरात ने कतर का बहिष्कार कर दिया है। इन देशों ने पांच जून को दोहा के साथ अपने राजनीतिक तथा व्यापार संबंध तोड़ लिए जिससे खाड़ी में गहरा राजनीतिक संकट पैदा हो गया है। कतर से संबंध तोड़ने वाले देशों का आरोप है कि कतर चरमपंथ का समर्थन करता है। कतर ने इस आरोप को सिरे से खारिज किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश