1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ट्रंप को अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच ऐतिहासिक वार्ता की सफलता की उम्मीद

ट्रंप को अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच ऐतिहासिक वार्ता की सफलता की उम्मीद

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Mar 11, 2018 10:55 am IST,  Updated : Mar 11, 2018 10:55 am IST

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ होने वाली ऐतिहासिक वार्ता की जबरदस्त सफलता का पूर्वानुमान लगाया है।

Trump - India TV Hindi
Trump

वाशिंगटन: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ होने वाली ऐतिहासिक वार्ता की जबरदस्त सफलता का पूर्वानुमान लगाया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने यह टिप्पणी करने से पहले ही बताया था कि उन्हें इस सम्मेलन के संबंध में चीन और जापान के नेताओं से प्रोत्साहन मिल रहा है। उत्तर कोरिया के साथ वार्ता की घोषणा अचानक इस सप्ताह हुई है। (पाकिस्तान में विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ के चेहरे पर फेंकी स्याही)

पेनसिलवेनिया में आयोजित एक रैली में अपने मरीन वन हेलीकॉप्टर से रवानगी से पहले ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं मानता हूं कि उत्तर कोरिया बहुत अच्छा करने जा रहा है। मैं मानता हूं कि इसमें शानदार सफलता मिलेगी। हमें काफी समर्थन मिला है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उत्तर कोरिया के इस बीच मिसाइल नहीं दागने और नि:शस्त्रीकरण की दिशा में आगे बढ़ने का वादा अच्छा है।’’ इससे पहले ट्रंप ने कहा था कि चीन के राष्ट्रपति शी चीनफिंग ने इस मामले में कूटनीतिक विकल्प अपनाने पर उनकी तारीफ की और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे उत्तर कोरिया के साथ होने वाली बातचीत के लिए बेहद 'उत्साहित' हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश