1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ट्रंप ने शीर्ष सीनेटर को बनाया अपना राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार

ट्रंप ने शीर्ष सीनेटर को बनाया अपना राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 04, 2016 11:48 am IST,  Updated : Mar 04, 2016 11:48 am IST

वाशिंगटन: राष्ट्रपति पद की रिपब्लिकन उम्मीदवारी के प्रमुख दावेदार डोनाल्ड ट्रंप ने एक शीर्ष अमेरिकी सीनेटर को अपने राष्ट्रीय सुरक्षा दल का प्रमुख नियुक्त करने की घोषणा की है। एक बयान में, ट्रंप ने कहा

donald trump- India TV Hindi
donald trump

वाशिंगटन: राष्ट्रपति पद की रिपब्लिकन उम्मीदवारी के प्रमुख दावेदार डोनाल्ड ट्रंप ने एक शीर्ष अमेरिकी सीनेटर को अपने राष्ट्रीय सुरक्षा दल का प्रमुख नियुक्त करने की घोषणा की है। एक बयान में, ट्रंप ने कहा कि व्यापार और आव्रजन जैसे मुद्दों पर उन्हें सलाह दे चुके जेफ सेशन्स, उनकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार समिति के प्रमुख होंगे। ट्रंप ने कल कहा, जेफ को हमारे दल के एक सदस्य के रूप में पाना सम्मान की बात है। मेरे मन में उनके लिए बहुत आदर है और मैं अमेरिकी लोगों के लिए सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर उनके साथ काम करने का इंतजार कर रहा हूं। राष्ट्रीय सुरक्षा के रिपब्लिकन विशेषज्ञों की ओर से भारी आलोचना का शिकार होने के कुछ ही घंटे बाद ट्रंप ने यह घोषणा की।

रिपब्लिकन विशेषज्ञों ने कहा था कि वह ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के खिलाफ हैं क्योंकि दुनिया में अमेरिकी प्रभाव और ताकत का उनका नजरिया बेहद असंगत और सैद्धांतिक तौर पर आधारहीन है। लगभग 20 साल तक सशस्त्र सेवा समिति में रह चुके और रणनीतिक बल उपसमिति के अध्यक्ष सेशन्स ने सप्ताहांत पर ट्रंप का समर्थन किया था। उन्होंने कहा था, ट्रंप और अमेरिकी जनता जानती है कि हमारे देश को एक स्पष्ट नजरिए वाली विदेश नीति चाहिए, जो राष्ट्रहित में हो। हमें दूसरे देशों में सफलतापूर्वक हस्तक्षेप की अपनी योग्यता की सीमाएं समझनी होंगी। विदेश नीति यथार्थवाद की एक स्वस्थ खुराक का अब समय आ गया है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश