1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ट्रंप ने पेरू के राजदूत पद पर भारतीय मूल के कृष्ण को नामित किया

ट्रंप ने पेरू के राजदूत पद पर भारतीय मूल के कृष्ण को नामित किया

 Written By: IANS
 Published : Jun 29, 2017 02:18 pm IST,  Updated : Jun 29, 2017 02:18 pm IST

व्हाइट हाउस ने कहा कि स्पेनिश, अंग्रेजी, हिंदी व तेलुगू भाषा के जानकार उर्स आर्थिक मामलों के विशेषज्ञ हैं। उन्होंने दक्षिण अमेरिका के एंडियन क्षेत्र में रहते हुए व्यापक नीतिगत अनुभव हासिल किया है।

Donald-Trump- India TV Hindi
Donald-Trump

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय मूल के कृष्ण आर. उर्स को पेरू के राजदूत पद के लिए नामित किया है। वरिष्ठ विदेश सेवा विभाग के सदस्य उर्स की नियुक्ति को अभी सीनेट में अनुमोदन मिलना बाकी है।

वह फिलहाल मैड्रिड में अमेरिकी दूतावास के प्रभारी हैं। उर्स ने जेम्स कोस्टोस के इस्तीफा देने के बाद यह पदभार संभाला था, जिसे पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने नियुक्त किया था। विदेश सेवा में 30 साल का अनुभव रखने वाले उर्स स्पेन में डिप्टी चीफ ऑफ मिशन थे।

व्हाइट हाउस ने कहा कि स्पेनिश, अंग्रेजी, हिंदी व तेलुगू भाषा के जानकार उर्स आर्थिक मामलों के विशेषज्ञ हैं। उन्होंने दक्षिण अमेरिका के एंडियन क्षेत्र में रहते हुए व्यापक नीतिगत अनुभव हासिल किया है।

जनवरी में ट्रंप ने ओबामा द्वारा नियुक्त राजदूतों को इस्तीफा देने का आदेश दिया था, जिससे राजनयिक नेटवर्क में बड़े पैमाने पर पद खाली हो गए थे, जिसे उन्होंने अब भरने की शुरुआत की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश