1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ट्रंप ने ईरान पर दबाव के लिए 1,20,000 सैनिकों को भेजने की योजना से इनकार किया

ट्रंप ने ईरान पर दबाव के लिए 1,20,000 सैनिकों को भेजने की योजना से इनकार किया

 Reported By: Bhasha
 Published : May 14, 2019 11:12 pm IST,  Updated : May 14, 2019 11:12 pm IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को उस खबर को खारिज कर दिया कि वह ईरान पर दबाव बनाने के लिए 1,20,000 सैनिकों को भेजने पर विचार कर रहे हैं। 

Donald Trump- India TV Hindi
Donald Trump

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को उस खबर को खारिज कर दिया कि वह ईरान पर दबाव बनाने के लिए 1,20,000 सैनिकों को भेजने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने भविष्य में सैनिकों को भेजने से इनकार नहीं किया। ट्रंप ने कहा, ‘‘मुझे लगता है यह फर्जी खबर है।’’ न्यूयार्क टाइम्स में एक खबर आयी थी कि व्हाइट हाउस ईरान की सरकार पर दबाव बढ़ाने की अपनी मुहिम के तहत 1,20,000 सैनिकों को उस क्षेत्र में भेजने पर विचार कर रहा है। 

ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा, ‘क्या मुझे ऐसा करना चाहिये ? लेकिन अभी हमने इसके लिए योजना नहीं बनायी है।’ उन्होंने कहा, ‘उम्मीद है कि हम इस पर योजना नहीं बना रहे। अगर हमने ऐसा किया तो कहीं अधिक सैनिक भेजेंगे।’

हम ईरान के साथ युद्ध नहीं चाहते हैं : पोम्पिओ 

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका ईरान के साथ युद्ध नहीं चाहता है लेकिन तेहरान पर दबाव बनाए रखने का संकल्प लिया। रूस के विदेश मंत्री सरजेई लवरोव के साथ पोम्पिओ ने सोची में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। पोम्पिओ ने कहा, ‘‘मूल रूप से हम ईरान के साथ युद्ध नहीं चाहते हैं।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश