1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. जब ट्रंप ने पूछा, वेनेजुएला पर अमेरिका कब्जा क्यों नहीं कर लेता...

जब ट्रंप ने पूछा, वेनेजुएला पर अमेरिका कब्जा क्यों नहीं कर लेता...

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 05, 2018 10:41 am IST,  Updated : Jul 05, 2018 10:41 am IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले साल अगस्त में ओवल ऑफिस में वेनेजुएला पर प्रतिबंध लगाने को लेकर हुई एक बैठक के अंत में अपने शीर्ष सहयोगियों से एक अजीब सा सवाल पूछकर सबको अचंभे में डाल दिया था।

Trump repeatedly suggested invading Venezuela stunning top...- India TV Hindi
Trump repeatedly suggested invading Venezuela stunning top aides

बोगोटा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले साल अगस्त में ओवल ऑफिस में वेनेजुएला पर प्रतिबंध लगाने को लेकर हुई एक बैठक के अंत में अपने शीर्ष सहयोगियों से एक अजीब सा सवाल पूछकर सबको अचंभे में डाल दिया था। उन्होंने कहा था कि अमेरिका वेनेजुएला पर कब्जा क्यों नहीं कर लेता। (कनाडा में भंयकर गर्मी के कारण लू से कम से कम 17 लोगों की मौत )

बैठक की जानकारी रखने वाले एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने इस गोपनीय बातचीत का खुलासा किया है। अधिकारी ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि ट्रंप ने बैठक के अंत में अपने शीर्ष सहयोगियों से मुखातिब होते हुए कहा था कि क्षेत्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने वाले वेनेजुएला पर जब कोई समाधान नहीं निकल रहा है तो अमेरिका उस अशांत देश पर कब्जा क्यों नहीं कर लेता ?

ट्रंप के इस सुझाव से तत्कालीन विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एच आर मैकमास्टर समेत बैठक में मौजूद अन्य अधिकारी हतप्रभ रह गए थे। अधिकारियों ने ट्रंप को इस विचार को छोड़ देने के बारे में बार - बार सुझाव दिया था हालांकि लंबे समय तक उनके मन में यह विचार उठता रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश