1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. टेक्सास बाढ़ पर बोले ट्रंप, इस तरह की आपदा पहले कभी नहीं आई

टेक्सास बाढ़ पर बोले ट्रंप, इस तरह की आपदा पहले कभी नहीं आई

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 29, 2017 10:11 am IST,  Updated : Aug 29, 2017 10:11 am IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगाह किया है कि अभूतपूर्व आंधी और तूफान की वजह से आई बाढ़ कुछ ऐसी है जिससे उबरने में टेक्सास को लंबा समय लगेगा क्योंकि इससे पहले इस तरह की आपदा कभी नहीं आई थी।

trump- India TV Hindi
trump

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगाह किया है कि अभूतपूर्व आंधी और तूफान की वजह से आई बाढ़ कुछ ऐसी है जिससे उबरने में टेक्सास को लंबा समय लगेगा क्योंकि इससे पहले इस तरह की आपदा कभी नहीं आई थी। ट्रंप ने कल व्हाइट हाउस में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, यह अब तक का सबसे बड़ा है। उन्होंने बताया है कि यह ऐतिहासिक है। (जापान और अमेरिका उत्तर कोरिया पर दबाव बढ़ाने के लिए सहमत: आबे)

ट्रंप ने उष्णकटिबंधीय चक्रवात हार्वे के बारे में कहा, संभवत: पहले इस तरह का कुछ नहीं हुआ है। खाड़ी तट पर सप्ताहांत में तूफान आया था और इसने यूस्टन प्रांत को जल प्लावित कर दिया। ट्रंप ने कहा, मैंने इस तूफान के बारे में सबसे बड़ा और ऐतिहासिक शब्द का इस्तेमाल होते हुए सुना।

इससे पहले अमेरिकी नेता ने सूचित किया था कि उनकी टीम कांग्रेस के नेताओं के साथ इस तूफान से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के मुद्दे पर चर्चा के लिए संपर्क में हैं। यह तूफान टेक्सास के तट से होता हुआ लुइसियाना की ओर बढ़ रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश