1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. उत्तर कोरिया पर कार्रवाई करने के लिए ट्रंप ने की सलाहकारों से चर्चा

उत्तर कोरिया पर कार्रवाई करने के लिए ट्रंप ने की सलाहकारों से चर्चा

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Oct 11, 2017 10:40 am IST,  Updated : Oct 11, 2017 10:40 am IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया के हाल के मिसाइल एवं परमाणु परीक्षण पर उचित प्रतिक्रिया देने के वास्ते अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के साथ विभिन्न विकल्पों पर चर्चा की।

Trump to discuss with his consultants for north korea- India TV Hindi
Trump to discuss with his consultants for north korea

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया के हाल के मिसाइल एवं परमाणु परीक्षण पर उचित प्रतिक्रिया देने के वास्ते अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के साथ विभिन्न विकल्पों पर चर्चा की। इस संबंध में जारी संक्षिप्त बयान के अनुसार, अमेरिकी रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस और शीर्ष सैन्य अधिकारी जनरल जोसेफ डनफोर्ड के साथ बैठक उत्तर कोरिया की तरफ से किसी भी प्रकार की आक्रामक कार्रवाई पर जवाब देने के विभिन्न विकल्पों पर केंद्रित थी। (पाकिस्तान ने पहाड़ों में छिपा रखा है परमाणु बम, तस्वीरें आईं सामने)

 

यह बैठक ट्रंप के उस बयान के कुछ दिनों बाद हुई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि उत्तर कोरिया के साथ कूटनीतिक प्रयास लगातार विफल रहे हैं। उन्होंने कहा था कि अब केवल एक ही रास्ता बचा है। ट्रंप और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन के बीच लगातार वाकयुद्ध होता रहा है जिससे दोनों परमाणु संपन्न देशों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है।

ट्रंप ने शनिवार को ट्वीट किया था, राष्ट्रपति और उनका प्रशासन पिछले 25 साल से उार कोरिया से बातचीत करते रहे हैं, समझौते किए गए और बड़ी मात्रा में भुगतान किया गया। उन्होंने लिखा, यह काम नहीं आया, स्याही सूखने से पहले ही समझौते तोड़ दिए गए, अमेरिकी वार्ताकारों को बेवकूफ बनाया गया। माफ कीजिए, लेकिन अब केवल एक ही रास्ता बचा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश