1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. 12 जनवरी को होगी ट्रंप की औरचारिक चिकित्सकीय जांच

12 जनवरी को होगी ट्रंप की औरचारिक चिकित्सकीय जांच

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Dec 29, 2017 10:38 am IST,  Updated : Dec 29, 2017 10:38 am IST

व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 12 जनवरी को औपचारिक चिकित्सकीय जांच होगी। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने राष्ट्रपति की होने वाली परंपरागत जांच की तिथि की आज पुष्टि की।

Trump to get first physical in office Jan 12 White House...- India TV Hindi
Trump to get first physical in office Jan 12 White House says

वेस्ट पाम बीच: व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 12 जनवरी को औपचारिक चिकित्सकीय जांच होगी। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने राष्ट्रपति की होने वाली परंपरागत जांच की तिथि की आज पुष्टि की। व्हाइट हाउस ने पहले कहा था कि ट्रंप की जांच साल की शुरूआत में वाल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर में होगी। (न्यूयॉर्क के एक अपार्टमेंट में आग लगने से 12 लोगों की मौत )

सारा ने कहा कि जांच की रिपोर्ट आने के बाद उसे जारी किया जाएगा। 71 वर्षीय राष्ट्रपति ने अपने स्वास्थ्य के बारे में सीमित जानकारी जारी की है। उनकी चुनाव प्रचार मुहिम के दौरान उनके गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट ने चार पैरे का एक पत्र जारी करके कहा था कि वह ‘‘अब तक चुने गए सबसे स्वस्थ व्यक्ति’’ होंगे।

ट्रंप ने ‘द डॉ. ओज शो’ में अपने कोलेस्ट्रोल के स्तर और कैंसर संबंधी जांच के परिणाम जारी करते हुए कहा था कि वह अच्छा महसूस करते हैं। उल्लेखनीय है कि कुछ सप्ताह पहले एक संबोधन के दौरान ट्रंप के शब्द लड़खड़ाते प्रतीत हुए थे जिसके बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर कई अटकलें लगने लगी थीं। व्हाइट हाउस ने कहा कि उनका गला सूख गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश