1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. न्यूयॉर्क के एक अपार्टमेंट में आग लगने से 12 लोगों की मौत

न्यूयॉर्क के एक अपार्टमेंट में आग लगने से 12 लोगों की मौत

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Dec 29, 2017 10:10 am IST,  Updated : Dec 29, 2017 10:10 am IST

न्यूयार्क के ब्रांक्स में कल रात एक अपार्टमेंट में आग लगने से एक बच्चे सहित कम से कम 12 लोगों की मौत हो गयी जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।

12 people killed in a fire in an apartment in New York- India TV Hindi
12 people killed in a fire in an apartment in New York

न्यूयार्क: न्यूयार्क के ब्रांक्स में कल रात एक अपार्टमेंट में आग लगने से एक बच्चे सहित कम से कम 12 लोगों की मौत हो गयी जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। अधिकारियों ने बताया कि 2363 प्रोस्पेक्ट एवेन्यू में आग लगने के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं, हालांकि आग पहली मंजिल पर लगी और तेजी से तीसरी मंजिल तक फैल गयी। (ट्रंप ने साधा चीन पर निशाना कहा, 'रंगे हाथ पकड़ा' )

आग पर काबू पा लिये जाने के बाद मौके पर मौजूद न्यूयॉर्क के मेयर बिल डे ब्लासिओ ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं बड़े दुख के साथ बता रहा हूं कि एक साल के बच्चे सहित न्यूयॉर्क के 12 लोग मारे गये हैं।’’ अधिकारियों ने बताया कि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हैं और अपने जीवन के लिए लड़ रहे हैं।

मेयर ने कहा, ‘‘आशंका है कि हम और कुछ लोगों को खो देंगे।’’ उन्होंने बताया कि मरने वालों की उम्र एक वर्ष से लेकर 50 वर्ष तक है। प्रभावित इमारत के लोगों को पास स्थित स्कूल की इमारत में रखा गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश