1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ट्रंप ने साधा चीन पर निशाना कहा, 'रंगे हाथ पकड़ा'

ट्रंप ने साधा चीन पर निशाना कहा, 'रंगे हाथ पकड़ा'

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Dec 29, 2017 10:03 am IST,  Updated : Dec 29, 2017 10:03 am IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीते गुरूवार चीन पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया। ट्वीट में ट्रंप ने चीन को रंगे हाथों पकड़ने का बात कही। ठ्रंप ने लिखा कि चीन ने उत्तर कोरिया को तेल की आपूर्ती की मंजूरी दी है, जो कि बहुत ही निराशाजनक है।

trump- India TV Hindi
trump

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीते गुरूवार चीन पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया। ट्वीट में ट्रंप ने चीन को रंगे हाथों पकड़ने का बात कही। ठ्रंप ने लिखा कि चीन ने उत्तर कोरिया को तेल की आपूर्ती की मंजूरी दी है, जो कि बहुत ही निराशाजनक है। ट्रंप ने ट्वीट कर कहा है कि, 'रंगे हाथ पकड़ा- बहुत निराशाजनक है कि चीन उत्तर कोरिया को तेल ले जाने की इजाजत दे रहा है। यदि ऐसा लगातार होता रहा तो उत्तर कोरिया की समस्या का कभी शांतिपूर्ण ढंग से समाधान नहीं हो सकेगा।' (कश्मीर पर खुलकर बोलते हैं लेकिन नाम जोड़ते हैं मुंबई हमले से: हाफिज़ सईद )

बीते गुरूवार चीन ने दक्षिण कोरिया के एक समाचार पत्र की रिपोर्ट पर अपनी अपना स्पष्टीकरण दिया। चीन ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने उत्तर कोरिया को तेल बेचने पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाए हैं। इससे पहले भी दक्षिण कोरिया के एक अखबार ने चीन और उत्तर कोरिया के जहाजों पर अवैध रूप से तेल की खरीद का आरोप लगाया था।

गौरतलब है कि अमेरिका और उत्तर के बीच तनाव कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है कि उत्तर कोरिया लगातार मिसाइल परीक्षण कर रहा है। जिसके चलते संयुक्त राष्ट्र ने उत्तर कोरिया पर कई मामलों में प्रतिबंध लगा दिया है। संयुक्त राष्ट्र के साथ-साथ अमेरिका समेत कई देशों ने भी उत्तर कोरिया पर बैन लगा दिया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश