1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ट्रंप की धमकी, बड़े मीडिया नेटवर्कों के लाइसेंस रद्द कर देंगे

ट्रंप की धमकी, बड़े मीडिया नेटवर्कों के लाइसेंस रद्द कर देंगे

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Oct 12, 2017 11:41 am IST,  Updated : Oct 12, 2017 11:41 am IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनकी परमाणु नीति पर दिखाए गए एक समाचार को लेकर धमकी दी है कि वह सभी बड़े अमेरिकी समाचार नेटवर्कों के प्रसारण अधिकार रद्द कर देंगे।

trump- India TV Hindi
trump

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनकी परमाणु नीति पर दिखाए गए एक समाचार को लेकर धमकी दी है कि वह सभी बड़े अमेरिकी समाचार नेटवर्कों के प्रसारण अधिकार रद्द कर देंगे। ट्रंप ने उन सभी पर फर्जी समाचार का प्रचार-प्रसार करने में शामिल होने का आरोप लगाया है। (हजारों नन्हों को दे रही है ज़िंदगी, अब तक कर चुकी है 2000 लीटर ब्रेस्ट मिल्क डोनेट)

ट्रंप और उनके सहयोगियों ने मीडिया की इन संवेदनशील रिपोर्टों को गलत बताने के लिए बार-बार फर्जी खबरें शब्द का इस्तेमाल किया है लेकिन इन्हें गलत बताने के लिए कोई सबूत उपलब्ध नहीं कराए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति, एनबीसी न्यूज की उस रिपोर्ट से नाराज थे जिसमें कहा गया था कि ट्रंप अपने परमाणु हथियारों में दस गुणा बढ़ोतरी चाहते हैं। ट्रंप ने इस समाचार को बनावटी बताया।

उन्होंने कहा, एनबीसी और अन्य माध्यमों से आ रही सभी फर्जी खबरों को देखते हुए क्या उनके लाइसेंस को चुनौती देना उचित रहेगा यह देश के लिए बुरा है। ट्रंप ने कल रात एक ट्वीट कर कहा, समाचार नेटवर्क इतने पक्षपातपूर्ण, विकृत और फर्जी हो गए हैं कि उनके लाइसेंसों को चुनौती देनी होगी और उचित लगने पर रद्द भी करना होगा। उन्होंने कहा कि यह खबर असत्य है कि वह परमाणु हथियारों में वृद्धि चाहते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश