1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. चिली में शक्तिशाली भूकंप, 5 की मौत

चिली में शक्तिशाली भूकंप, 5 की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 17, 2015 11:26 am IST,  Updated : Sep 17, 2015 02:13 pm IST

सैंटियागो: चिली में 8.3 तीव्रता का जबर्दस्त भूकंप आया जिसके चलते तटीय इलाकों को खाली कराना पड़ा और जापान तक सुुनामी लहरों के पहुंचने की चेतावनी दी गई है। चिली में कम से कम पांच

चिली भूकंप में मरने...- India TV Hindi
चिली भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 5 हुई

सैंटियागो: चिली में 8.3 तीव्रता का जबर्दस्त भूकंप आया जिसके चलते तटीय इलाकों को खाली कराना पड़ा और जापान तक सुुनामी लहरों के पहुंचने की चेतावनी दी गई है। चिली में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी और दस अन्य घायल हुए हैं। भूकंप इतना शक्तिशाली था कि राजधानी सैंटियागो में डर के चलते हजारों की संख्या में लोग घरों से बाहर निकल आए। अर्जेंटिना तक भूकंप का झटका महसूस किया गया जहां इमारतें हिल गयीं।

अमेरिकी भूवैग्यानिक सर्वेक्षण (USGS) ने भूकंप को 8.3 तीव्रता का बताया और कहा कि यह सैंटियागो से 228 किलोमीटर उत्तर में स्थित था। यूएसजीएस के अनुसार भूकंप शाम सात बजकर 54 मिनट पर आया जो आठ किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था। भूकंपविग्यानियों के अनुसार इसके बाद छह की तीव्रता से अधिक के दो भूकंपीय झटके आए। चिली सरकार ने मुख्य भूकंप की तीव्रता 8.0 बताई है। गृह मंत्री जार्ज बर्गोस ने कहा कि एहतियात के तौर पर तटीय क्षेत्रों को खाली करा लिया गया है। भूकंप इतना जबरदस्त था कि यह 1,400 किलोमीटर दूर ब्यूनस आयर्स तक महसूस किया गया। शुरआत में पूरे चिली और पेरू के प्रशांत तटीय रेखा पर सुनामी की चेतावनी जारी की गयी। दो मृतकों में एक महिला शामिल है जिसकी मौत भूकंप के केंद्र के निकट इल्लपेल में हुई । सैंटियागो में 86 वर्षीय एक व्यक्ति की जान गई है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश