1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. हवा में दो छोटे विमानों की टक्कर में चार व्यक्तियों की मौत: अमेरिकी अधिकारी

हवा में दो छोटे विमानों की टक्कर में चार व्यक्तियों की मौत: अमेरिकी अधिकारी

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 17, 2015 01:07 pm IST,  Updated : Aug 17, 2015 01:13 pm IST

सैन डियागो: सैन डियागो में हवाईअड्डे की ओर आ रहे दो छोटे विमानों की हवा में टक्कर हो गई जिससे कम से कम चार व्यक्ति मारे गए और जिस जगह पर विमानों का मलबा

सैन डियागो में विमान...- India TV Hindi
सैन डियागो में विमान हादसे में चार व्यक्तियों की मौत

सैन डियागो: सैन डियागो में हवाईअड्डे की ओर आ रहे दो छोटे विमानों की हवा में टक्कर हो गई जिससे कम से कम चार व्यक्ति मारे गए और जिस जगह पर विमानों का मलबा गिरा वहां झाडि़यों में आग लग गई। संघीय विमानन प्रशासन के प्रवक्ता इयान ग्रेगॅर ने बताया कि छोटे विमानों की यह टक्कर कल सुबह करीब 11 बजे हुई।

उन्होंने बताया कि दोनों विमान ब्राउन फील्ड हवाईअड्डे की ओर आ रहे थे। इनमें से एक विमान दो इंजन वाला सैब्रेलाइनर और दूसरा एक इंजन वाला सेसना 172 विमान था। कैलिफोर्निया के वन एवं अग्नि सुरक्षा विभाग के प्रमुख निक शूलेर ने बताया कि विमान आपस में टकराने के बाद जमीन पर गिरे तो उनमें आग लग गई और वे टूट भी गए।

उन्होंने बताया कि दमकल कर्मियों ने पहले तीन व्यक्तियों के मारे जाने की खबर दी लेकिन करीब एक मील की दूरी तक फैले मलबे की जांच करने के बाद पता चला कि कम से कम चार व्यक्ति इस हादसे में मारे गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश