1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. संयुक्त राष्ट्र सदस्य देश शांतिरक्षक सम्मेलन में करेंगे हजारों सैनिकों की पेशकश

संयुक्त राष्ट्र सदस्य देश शांतिरक्षक सम्मेलन में करेंगे हजारों सैनिकों की पेशकश

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 23, 2015 11:39 am IST,  Updated : Sep 23, 2015 11:49 am IST

संयुक्त राष्ट्र: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की मेजबानी में अगले सप्ताह संयुक्त राष्ट्र के शांतिरक्षक सम्मेलन में अलग-अलग देशों के नेता दुनिया भर में मिशनों के लिए हजारों सैनिकों की सेवा की पेशकश करेंगे। एक

UN सदस्य देश सम्मेलन...- India TV Hindi
UN सदस्य देश सम्मेलन में करेंगे हजारों सैनिकों की पेशकश

संयुक्त राष्ट्र: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की मेजबानी में अगले सप्ताह संयुक्त राष्ट्र के शांतिरक्षक सम्मेलन में अलग-अलग देशों के नेता दुनिया भर में मिशनों के लिए हजारों सैनिकों की सेवा की पेशकश करेंगे। एक अमेरिकी अधिकारी ने कल संवाददाताओं को बताया कि संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर सोमवार को हो रहे शिखर सम्मेलन के लिए तय किये गए 10,000 सैनिकों की सेवा की पेशकश का लक्ष्य पार कर जाने की उम्मीद है।

संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों की जरूरत के लिए नये योगदान में हेलिकॉप्टर, इंजीनियरिंग यूनिट और फिल्ड हॉस्पिटल भी शामिल होंगे। संयुक्त राष्ट्र के दुनिया भर में 16 शांतिरक्षा मिशनों में 1,05,000 से ज्यादा सैनिक और पुलिस सेवा दे रहे हैं। शिखर सम्मेलन से संयुक्त राष्ट्र को बड़ा बढ़ावा मिलेगा जिसे शांति अभियानों में योगदान के लिए देशों को मनाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन समेत यूरोप के 20 नेता ठोस सैन्य और पुलिस योगदान की घोषणा करेंगे। यूरोपीय देशों से समर्थन बढ़ाने का आह्वान करते हुए संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी दूत सामंता पावर ने मार्च में ब्रसेल्स का दौरा किया था।

इन्हें भी पढ़ें: 2000 के बाद मलेरिया से मरने वालों की संख्या 60 प्रतिशत कम हुई : संयुक्त राष्ट्र

अगले 15 साल में गरीबी और भूख को समाप्त करने का लक्ष्य: संयुक्त राष्ट्र

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश