अमेरिका के शहर कैनसस में एक महिला के स्कैन में ऐसी बात देखने को मिली कि लोग हैरान हो गए। डॉक्टर्स का कहना है कि उन्होंने इस तरह की कभी कोई चीज़ नही देखी।
दरअसल डेव और वेनेसा जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। वेनेसा रेगुलर स्केन के लिए अस्पताल गईं थीं। वहां उनका स्कैन हुआ और बच्चा एकदम नॉर्मल नज़र आ रहा था कि तभी गर्भ उस समय बॉक्सिंग के रिंग में तब्दील हो गया जब बच्चे ने एक घूंसा अपने ही मुंह पर जड़ दिया।
ये देखकर डेव और वेनेसा दंग रह गए। ये घटना 26 जनवरी की है। पहले तो अल्ट्रासाउंड एकदम नॉर्मल लग रहा था जिसमें बेबी आराम से गर्भ में सांस ले रहा था लेकिन तभी उसने मोहम्मद अली की तरह घूंसेबाज़ी शुरु कर दी।
32 साल की वेनेसा और 37 साल के डेव की शादी को दो साल हो चुके हैं और ये उनकी पहली औलाद होगी।
इस घटना के बारे में डेव ने कहा: 'ये वाक़ई चौकाने वाला था। हम अल्ट्रासाउंड देख रहे थे कि अचानक ये हो गया। नर्स भी हंसने लगी और उसने कहा कि ये उसके लिए नयी बात है।'
डेव ने कहा कि हम तो मज़ाक करने लगे लेकिन मेरी सास रोने लगी। उन्हें लगा कि बेबी कहीं ख़ुद को ज़ख़्मी न कर ले।
वेनेसा इस वसंत ऋतु में मां बन जाएंगी।
दोनों ने ये वीडिये यूट्यूब पर अपलोड भी किया है।
अगली स्लाइड में देखें वीडियो