1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका: एरिजोना के रेस्तरां में गोलीबारी, 2 की मौत, एक घायल

अमेरिका: एरिजोना के रेस्तरां में गोलीबारी, 2 की मौत, एक घायल

 Written By: IANS
 Published : Apr 15, 2017 06:32 pm IST,  Updated : Apr 15, 2017 06:32 pm IST

CNN ने शेरिफ के एक प्रवक्ता के हवाले से कहा कि नॉर्थ टकसन में स्थित ला एंकेंटाडा मॉल के अंदर फायरबर्ड्स रेस्तरां में शुक्रवार शाम 7.30 बजे के आसपास हुए वाद-विवाद के बाद गोलीबारी हुई।

Representative Image | PTI Photo- India TV Hindi
Representative Image | PTI Photo

वॉशिंगटन: अमेरिका एरिजोना राज्य में एक मॉल के अंदर स्थित एक रेस्तरां में हुई गोलीबारी में 2 लोगों की मौत हो गई। CNN ने शेरिफ के एक प्रवक्ता के हवाले से कहा कि नॉर्थ टकसन में स्थित ला एंकेंटाडा मॉल के अंदर फायरबर्ड्स रेस्तरां में शुक्रवार शाम 7.30 बजे के आसपास हुए वाद-विवाद के बाद गोलीबारी हुई।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रेस्तरां में उस समय कई लोग थे, लेकिन घायल सिर्फ एक महिला हुई है, जिसके पैर में गोली लगी। उसका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रवक्ता ने कहा, ‘इस झगड़े में शामिल तीनों व्यक्ति एक-दूसरे को जानते थे, लेकिन उनके बीच क्या रिश्ता था, इसकी जानकारी नहीं है।’

इन्हें भी पढ़ें:

अधिकारियों ने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि विवाद किस बात को लेकर हुआ था और गोलीबारी की नौबत कैसे आ गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश