1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. Video: अमेरिकी सेना के बैंड ने बजाया भारत का राष्‍ट्र गान, वीडियो देखकर आपको भी होगा गर्व

Video: अमेरिकी सेना के बैंड ने बजाया भारत का राष्‍ट्र गान, वीडियो देखकर आपको भी होगा गर्व

 Reported By: Manish Prasad @manishindiatv
 Published : Sep 19, 2019 09:29 am IST,  Updated : Sep 19, 2019 09:49 am IST

युद्धाभ्यास के दौरान अमेरिकी सेना के बैंड ने राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' की धुन निकाली।

US Army- India TV Hindi
US Army Image Source : INDIA TV

वॉशिंगटन में चल रहे भारत और अमेरिका के सेनाओं के बीच चल रहे युद्ध अभ्यास में एक रो‍मांचित करने वाला क्षण सामने आया है। युद्धाभ्यास के दौरान अमेरिकी सेना के बैंड ने राष्‍ट्रगान 'जन-गण-मन' की धुन निकाली। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है। 

बता दें कि भारतीय और अमेरिकी सेना के बीच यह युद्धाभ्‍यास 5 सितंबर को शुरू हआ था। ये युद्धाभ्यास भारत और अमरिका के बीच संयुक्त रूप से चलने वाले सबसे बड़े सैन्य प्रशिक्षण और रक्षा निगम के प्रयासों में से एक है। दोनों देशों के बीच वैकल्पिक रूप से आयोजित संयुक्त अभ्यास का यह 15 वां संस्करण है।

ये युद्धाभ्यास के जरिए ब्रिगेड स्तर पर संयुक्त योजना के साथ दोनों देशों के सशस्त्र बलों को बटालियन स्तर पर एकीकृत तरीके से प्रशिक्षित करने का अवसर देता है। इस युद्धाभ्यास के एक खास मकसद दोनों देशों की सेनाओं को एक दूसरे के तौर-तरीकों, संगठनात्मक संरचना और युद्धे के दौरान की प्रक्रिया से रूबरू करवाना है, ताकि दोनों देशों की सेनाएं दुनिया के किसी भी हिस्से में बड़ी से बड़ी चुनौतियों का सामना कर सकें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश