1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. कोलंबिया में मडस्लाइड के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 254 हुई

कोलंबिया में मडस्लाइड के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 254 हुई

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 03, 2017 10:59 am IST,  Updated : Apr 03, 2017 10:59 am IST

मोकोआ: कोलंबिया के मोकोआ शहर में विनाशकारी भूस्खलन में मृतकों की संख्या बढ़कर 254 हो गई जिसमें 43 बच्चे भी शामिल हैं। इस बीच, राष्ट्रपति जुआन मैनुएल सैंटोस ने चेतावनी दी है कि मृतकों की

us colombia mudslides death toll rises to 254- India TV Hindi
us colombia mudslides death toll rises to 254

मोकोआ: कोलंबिया के मोकोआ शहर में विनाशकारी भूस्खलन में मृतकों की संख्या बढ़कर 254 हो गई जिसमें 43 बच्चे भी शामिल हैं। इस बीच, राष्ट्रपति जुआन मैनुएल सैंटोस ने चेतावनी दी है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। राष्ट्रपति ने बचाव कार्यों का निरीक्षण करने के लिए शहर की यात्रा की। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, दुर्भाग्यवश अभी भी ये शुरआती आंकड़े है।

उन्होंने लिखा, हम सभी के लिए प्रार्थना करते है। पीडि़तों के परिवारों के साथ हमारी संवेदना और पूरे देश की सहानुभूति है। भूस्खलन में जिंदा बचे लोगों ने दूरदराज के दक्षिणी शहर में भयानक दृश्यों का वर्णन किया। भूस्खलन में बेघर हुये लोगों के लिए बने एक आश्रयगृह में 38 वर्षीय एक महिला मार्टा गोमेज ने कहा, मैं अपनी भतीजी की तलाश कर रही थी मैं मलबे को हटाये जा रही थी और अचानक मुझे एक बच्चे का हाथ मिला। यह बहुत भयानक था।

बारिश से नदियों में आई बाढ़ से कई घर, पुल, वाहन और पेड़ बह गए। अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन और बाढ़ के चलते दक्षिणी कोलंबिया के मोकोआ शहर में कीचड़ का ढेर लग गया। पुटुमायो प्रांत में बड़ी संख्या में लोग लापता हो गए हैं। सेना के एक अधिकारी का कहना है कि मुख्य अस्पताल में इतनी भीड़ हो गई है कि उन्हें संभालने में दिक्कत हो रही है।

राष्ट्रपति ने देश में इमरजेंसी की स्थिति की घोषणा कर दी है। इलाके में राहत और बचाव के काम में सेना व नेशनल फायर सर्विस लगी हुई है। हर जगह कीचड़ होने, बिजली और पानी सप्लाई ठप होने से बचाव काम में बाधा पहुंच रही है। लोकल हॉस्पिटल की भी हालत खराब है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश