1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. PM मोदी की यात्रा से अमेरिकी कारोबारी समुदाय को व्यापारिक सौदे की उम्मीद

PM मोदी की यात्रा से अमेरिकी कारोबारी समुदाय को व्यापारिक सौदे की उम्मीद

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 22, 2019 07:29 am IST,  Updated : Sep 22, 2019 07:31 am IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शनिवार को दुनिया की ऊर्जा राजधानी ह्यूस्टन पहुंचने के साथ ही अमेरिकी कारोबारी समुदाय विश्व के दो सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच किसी व्यापारिक सौदे की उत्सुकता से उम्मीद कर रहा है।

PM Narendra Modi- India TV Hindi
PM Narendra Modi Image Source : PTI

ह्यूस्टन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शनिवार को दुनिया की ऊर्जा राजधानी ह्यूस्टन पहुंचने के साथ ही अमेरिकी कारोबारी समुदाय विश्व के दो सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच किसी व्यापारिक सौदे की उत्सुकता से उम्मीद कर रहा है। व्यापारिक सौदे पर मतभेद भारत-अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों में एक प्रमुख अड़चन के रूप में सामने आए हैं। 

यूएस इंडिया बिजनेस काउंसिल (यूएसआईबीसी) की अध्यक्ष निशा देसाई बिस्वाल ने कहा कि हम इस यात्रा के दौरान किसी तरह की घोषणाओं की संभावनाओं को देख रहे हैं। यहां जॉर्ज बुश अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचने पर मोदी का भारतीय समुदाय ने गर्मजोशी से स्वागत किया। वह ‘हाउडी मोदी’ कर्यक्रम में 50,000 से ज्यादा भारतीय-अमेरिकी लोगों को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मौजूद रहेंगे। 

अमेरिकी चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स पर काम करने वाली यूएसआईबीसी शीर्ष अमेरिकी कंपनियों का प्रतिनिधित्व करती है जिनका संबंध भारत से है और वह दोनों देशों के बीच बेहतर और बड़े द्विपक्षीय व्यापारिक रिश्ते की हिमायती है। बिस्वाल ने कहा कि भारत और अमेरिकी वार्ताकार इस पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि इस सम्मेलन के इतर कुछ ऐलान होगा।’’

(इनपुट- भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश