1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. शिखर वार्ता की तैयारियों के लिए उत्तर कोरिया पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल

शिखर वार्ता की तैयारियों के लिए उत्तर कोरिया पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल

 Edited By: India TV News Desk
 Published : May 28, 2018 10:58 am IST,  Updated : May 28, 2018 10:58 am IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि किम जोंग - उन के साथ 12 जून को होने वाली उनकी वार्ता की तैयारियां करने के लिए अमेरिकी दल उत्तर कोरिया पहुंच गया है।

trump- India TV Hindi
trump

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि किम जोंग - उन के साथ 12 जून को होने वाली उनकी वार्ता की तैयारियां करने के लिए अमेरिकी दल उत्तर कोरिया पहुंच गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि वह अलग - थलग पड़े इस देश के साथ वार्ता को इच्छुक हैं। ट्रंप ने कहा कि उत्तर कोरिया में ‘‘ काफी क्षमता ’’ है। ट्रंप ने ट्वीट किया , ‘‘ अमेरिकी दल किम जोंग - उन और मेरे बीच होने वाली शिखर वार्ता का प्रबंध करने के लिए उत्तर कोरिया पहुंच गया है। ’’ (इथियोपिया में भारी बारिश के बाद भूस्खलन में 23 लोगों की मौत )

ट्रंप और किम के बीच 12 जून को सिंगापुर में शिखर वार्ता होनी थी। लेकिन उत्तर कोरिया के एक बयान में शिखर वार्ता में शामिल न होने की धमकी देने के बाद पिछले सप्ताह , अचानक ट्रंप ने यह वार्ता रद्द कर दी थी। ट्रंप की घोषणा के तुरंत बाद उत्तर कोरियाई नेताओं ने कहा था कि वह किसी भी समय और कहीं भी शिखर वार्ता करने को तैयार हैं। किम ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई - इन के साथ भी एक अनिर्धारित बैठक कर शिखर वार्ता के संबंध में चर्चा की थी।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने कहा था कि शिखर वार्ता की तैयारी करने एक दल सिंगापुर रवाना हो गया है। लेकिन आज , ट्रंप ने ट्वीट किया कि अमेरिकी अधिकारी वार्ता की तैयारी करने उत्तर कोरिया पहुंच चुके हैं। ट्रंप ने एक अन्य ट्वीट में कहा , ‘‘ मुझे वास्तव में लगता है कि उत्तर कोरिया में काफी क्षमता है और एक दिन वह बेहतरीन आर्थिक एवं वित्तीय राष्ट्र बनेगा। किम जोंग - उन इसपर मुझसे सहमत होंगे। ऐसा जरूर होगा।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश