1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ‘चुनावों में धांधली से जुड़ी ट्रंप की टिप्पणियां हैं खतरनाक’

‘चुनावों में धांधली से जुड़ी ट्रंप की टिप्पणियां हैं खतरनाक’

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 21, 2016 09:39 am IST,  Updated : Oct 21, 2016 09:39 am IST

आम चुनाव के नतीजे स्वीकार करने से जुड़ा सवाल पूछे जाने पर कोई वादा करने से इंकार करने वाले रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि मतदाता धोखाधड़ी और चुनावों में धांधली के आरोप खतरनाक हैं

Obama_Trump- India TV Hindi
Obama_Trump

वाशिंगटन: आम चुनाव के नतीजे स्वीकार करने से जुड़ा सवाल पूछे जाने पर कोई वादा करने से इंकार करने वाले रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि मतदाता धोखाधड़ी और चुनावों में धांधली के आरोप खतरनाक हैं और ये हमारे लोकतंत्र को कमजोर करते हैं।

ओबामा ने कल फ्लोरिडा में एक चुनावी रैली के दौरान कहा, आप बिना किसी साक्ष्य के धांधली या धोखाधड़ी की बात कहते हैं, ट्रंप अमेरिकी इतिहास में किसी बड़ी पार्टी के ऐसे पहले उम्मीदवार बन गए हैं, जो कहता है कि वह चुनाव हारने के बाद भी हार नहीं मानेगा और फिर वह कहता है कि यदि वह जीत जाता है तो नतीजों को स्वीकार कर लेगा। यह कोई मजाक का मुद्दा नहीं है।

उन्होंने कहा, अधिकतर रिपब्लिकन लोगों ने यह माना है कि इतने बड़े देश में चुनाव की धांधली का कोई तरीका नहीं है। मैं नहीं जानता कि ट्रंप वास्तव में कभी मतदान केंद्र पर गए भी हैं या नहीं? वहां मतदान करवाने के लिए डेमोक्रेट और रिपब्लिकन सदस्य मौजूद रहते हैं।

ओबामा ने कहा कि ट्रंप के आरोप किसी अन्य झूठ से कहीं ज्यादा है। यह खतरनाक है क्योंकि जब आप हमारे चुनाव की वैधता को लेकर लोगों के दिमाग में शक के बीज बोने की कोशिश करते हैं तो इससे हमारा लोकतंत्र कमजोर होता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश