1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका ने PoK में मानवाधिकारों की स्थिति पर जताई चिंता

अमेरिका ने PoK में मानवाधिकारों की स्थिति पर जताई चिंता

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 24, 2016 09:33 am IST,  Updated : Aug 24, 2016 09:33 am IST

पाक अधिकृत कश्मीर में मानवाधिकारों की स्थिति पर चिंता जाहिर करते हुए अमेरिका ने मतभेदों पर शांतिपूर्ण तरीके और एक वैध राजनीतिक प्रक्रिया के जरिए काम करने की अपील की है।

PoK- India TV Hindi
PoK

वाशिंगटन: पाक अधिकृत कश्मीर में मानवाधिकारों की स्थिति पर चिंता जाहिर करते हुए अमेरिका ने मतभेदों पर शांतिपूर्ण तरीके और एक वैध राजनीतिक प्रक्रिया के जरिए काम करने की अपील की है। विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता मार्क टोनर ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, वहां :पीओके में: मानवाधिकारों की स्थिति को लेकर हम चिंतित हैं। हमने अपनी मानवाधिकारों की रिपोर्ट में इसका जिक्र कई साल तक किया है।

पाक अधिकृत कश्मीर में मानवाधिकारों की स्थिति के बारे में सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा, हम हमेशा से पाकिस्तान में सभी पक्षों से अपील करते आए हैं कि वे अपने मतभेदों पर शांतिपूर्ण तरीके से और एक वैध राजनीतिक प्रक्रिया के तहत काम करें। टोनर ने कहा, कश्मीर के बारे में हमारी नीति सर्वविदित है।

इस माह की शुरूआत में गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में मानवाधिकारों के उल्लंघन और पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन किए गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश