1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिकी सांसदों ने अमेरिका में सिख समुदाय के योगदान की प्रशंसा की

अमेरिकी सांसदों ने अमेरिका में सिख समुदाय के योगदान की प्रशंसा की

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 03, 2020 07:56 pm IST,  Updated : Feb 03, 2020 07:56 pm IST

 अमेरिकी सांसदों ने यहां यूएस कैपिटोल में आयोजित एक कार्यक्रम में सिख समुदाय के योगदान के लिए उसकी सराहना की। 

American Sikhs- India TV Hindi
Representational Image Image Source : TWITTER

वाशिंगटन। अमेरिकी सांसदों ने यहां यूएस कैपिटोल में आयोजित एक कार्यक्रम में सिख समुदाय के योगदान के लिए उसकी सराहना की। भारतीय अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने कहा, ‘‘इतिहास उस समय लिखा गया जब दलीप सिंह अमेरिकी कांग्रेस में चुने जाने वाले पहले एशियाई व्यक्ति बने।’’ वहीं सांसद जिम कोस्टा ने कहा, ‘‘सिखों ने मेरे जिले और अमेरिका की समृद्धि को बढ़ाया है।’’

इस कार्यक्रम का आयोजन ‘सिख काउंसिल ऑन रिलिजन एंड एजुकेशन’ ने सिखों के पहले गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व को मनाने के लिए किया। इस अवसर पर एक किताब का भी विमोचन किया गया जिसमें 50 सिखों के योगदान का जिक्र है। इस किताब को पंजाबी विश्वविद्यालय के प्रभलीन सिंह ने लिखा है। महिला सांसद कारोलिन मालोनी ने कहा, ‘‘ हम आपके अधिकारों और मुद्दों को उठाने के लिए हमेशा यहां हैं।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश