1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका: रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की टक्कर में 30 से ज्यादा लोग घायल

अमेरिका: रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की टक्कर में 30 से ज्यादा लोग घायल

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 22, 2017 01:29 pm IST,  Updated : Aug 22, 2017 01:29 pm IST

अमेरिका के उपनगर फिलाडेलफिया में एक रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन से एक अन्य ट्रेन के टकरा जाने के कारण 30 से अधिक लोग घायल हो गये।

US More than 30 people injured in trains collision at...- India TV Hindi
US More than 30 people injured in trains collision at railway station

अपर डर्बी: अमेरिका के उपनगर फिलाडेलफिया में एक रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन से एक अन्य ट्रेन के टकरा जाने के कारण 30 से अधिक लोग घायल हो गये। साउथईस्टर्न पेन्सिलवेनिया ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी एसईपीटीए ने बताया कि दुर्घटना रात्रि करीब सवा 12 बजे हुई थी। (पक्षपात, कट्टरता और नफरत के लिए अमेरिका में कोई जगह नहीं)

एसईपीटीए की प्रवक्ता हीथर रेडफर्न ने बताया कि नॉरिसटाउन की ओर जाने वाली हाईस्पीड लाइन ट्रेन अपर डर्बी में 69वें स्ट्रीट टर्मिनल पर खड़ी ट्रेन से जा टकरायी। एसईपीटीए ने बताया कि हादसे में ट्रेन में सवार करीब 33 लोग घायल हो गया।

आज सुबह संक्षिप्त समाचार में अपर डर्बी के मेयर निकोलस मिकोजी ने बताया कि हादसे में कम से कम चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मिकोजी ने बताया, कंडक्टर इस वक्त अस्पताल में भर्ती है, उसकी हालत के बारे में नहीं बताया जा सकता। टक्कर के कारणों की जांच की जा रही है। तत्काल कोई सूचना उपलब्ध नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश