1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका में भी दिवाली की धूम, राष्ट्रपति बाइडेन और उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने दी शुभकामनाएं

अमेरिका में भी दिवाली की धूम, राष्ट्रपति बाइडेन और उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने दी शुभकामनाएं

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 05, 2021 10:13 am IST,  Updated : Nov 05, 2021 10:13 am IST

व्हाइट हाउस में दीपावली मनाने की तस्वीर शेयर करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ट्वीट करते हुए कहा है कि कि दिवाली का प्रकाश हमें अंधकार से ज्ञान की तरफ लेकर जाए

दीपावली मनाते हुए...- India TV Hindi
दीपावली मनाते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन Image Source : TWITTER @POTUS

वाशिंगटन। भारत के सबसे बड़े त्यौहार दीपावली की धूम अमेरिका में भी नजर आई है। अमेरिका में रह रहे कई भारतीयों और भारतीय मूल के लोगों ने वहां पर दीपावली का त्यौहार मनाया है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन तथा उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने दीपावली के मौके पर अमेरिका और दुनियाभर में रह रहे हिंदू, शिख, बौद्ध और जैन धर्मों के लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं भी भेजी हैं। कमला हैरिस भारतीय मूल की महिला हैं। 

व्हाइट हाउस में दीपावली मनाने की तस्वीर शेयर करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ट्वीट करते हुए कहा है कि कि दिवाली का प्रकाश हमें अंधकार से ज्ञान की तरफ लेकर जाए, उन्होंने अमेरिका तथा दुनियाभर में रह रहे हिंदू, सिख, बौद्ध तथा जैन धर्म के लोगों को व्हाइट हाउस की तरफ से दीपावली की शुभकामनाएं भेजी हैं। 

वहीं भारतीय मूल की महिला और अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने भी भारत को दीपावली की शुभकामनाएं भेजी हैं और कहा है कि इस साल कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए इस त्योहार के गहरे मायने हैं। 

हैरिस ने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘मैं यहां अमेरिका में और दुनियाभर में दीपों का उत्सव मना रहे सभी लोगों को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। विध्वंसकारी महामारी के मद्देनजर इस साल दिवाली के गहरे मायने हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह उत्सव हमें अपने देश के सबसे पवित्र मूल्यों, परिवार और दोस्तों के प्यार के लिए हमारे आभार, जरूरतमंद लोगों के प्रति मदद का हाथ बढ़ाने की हमारी जिम्मेदारी और अंधेरे पर रोशनी को चुनने की हमारी ताकत, ज्ञान और बुद्धिमत्ता की तलाश, अच्छाई और अनुग्रह का स्रोत बने रहने की याद दिलाता है। हमारे परिवार की ओर से मैं आप सभी को दिवाली की शुभकामनाएं देती हूं।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश