1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पत्‍नी मेलानिया ट्रंप कोरोना पॉजिटिव, पीएम मोदी ने की जल्‍द स्‍वस्‍थ होने की कामना

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पत्‍नी मेलानिया ट्रंप कोरोना पॉजिटिव, पीएम मोदी ने की जल्‍द स्‍वस्‍थ होने की कामना

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 02, 2020 10:49 am IST,  Updated : Oct 02, 2020 12:45 pm IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी मेलानिया ट्रंप कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

Donald Trump- India TV Hindi
Donald Trump Image Source : AP

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्‍नी मेलानिया ट्रंप कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही डोनाल्ड ट्रंप प्रेसिडेंशिल डिबेट में शामिल हुए थे। अमेरिका इस वक्त कोरोना से प्रभावित देशों की लिस्ट में नंबर एक पर है, जहां 75 लाख से अधिक कोरोना के मामले हैं, जबकि दो लाख से अधिक की मौत हो गई है। डोनाल्ड ट्रंप शुरुआत से ही कोरोना के लिए चीन को जिम्मेदार बताते आ रहे हैं। 

ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि आज रात, मेरी पत्नी मलेनिया और मैं COVID -19 पॉजिटिव पाए गए हैं। हम तुरंत क्वारन्टीन में जा रहे हैं। साथ ही इलाज की प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं। हम जल्द ही स्वस्थ होकर आपके सामने आएंगे। 

प्रधानमंत्री मोदी ने की ट्रंप के ठीक होने की कामना

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी व देश की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्वीट कर यह जानकारी दी, जिसके बाद भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को ट्वीट किया, अपने मित्र डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला के शीघ्र स्वस्थ होने और उनकी अच्छी सेहत की कामना करता हूं।

 ट्रंप ने ट्वीट कर खुद दी जानकारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। ट्ंप ने शुक्रवार सुबह ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। ट्रंप ने ट्वीट किया जिसमें कहा गया है कि  आज रात, मेलानिया और मेरे कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। हम तत्काल पृथक-वास और उपचार की प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं। हम इसका एकसाथ सामना करेंगे। इससे पहले ट्ंप ने गुरुवार  को ट्वीट कर बताया था कि उनकी करीब सहयोगी होम हिक्स के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिसके बाद उन्होंने (ट्रम्प) खुद को पृथक कर लिया है।

राष्ट्रपति ने बताया था कि उन्होंने और प्रथम महिला मेलानिया ने भी कोविड-19 की जांच कराई है और उसकी रिपोर्ट का उन्हें इंतजार है। ट्रंप ने ट्वीट किया, होप हिक्स, जो बड़ी मेहनत से काम कर रही थीं, उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। प्रथम महिला (मेलानिया) और मैं अपनी जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच, हम पृथक रहेंगे। होप हिक्स ने इस सप्ताह की शुरुआत में एयर फोर्स वन में राष्ट्रपति के साथ यात्रा की थी।

गौरतलब है कि अमेरिका दुनिया भर में कोरोना वायरस से प्रभावित देश है। वहीं अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की कोरोना वायरस को हैंडल करने की नीति की काफी आलोचना हो रही है। खुद डोनाल्ड ट्रंप ने लंबे वक्त तक मास्क नहीं पहना था, जिसकी काफी आलोचना हुई थी। हालांकि, लंबे वक्त के बाद उन्होंने कहीं जगह मास्क पहना।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश