1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. US Presidential Electon: हवाई में हुए प्राइमरी चुनाव में जीते डेमोक्रेटिक पार्टी के जो बाइडेन

US Presidential Electon: हवाई में हुए प्राइमरी चुनाव में जीते डेमोक्रेटिक पार्टी के जो बाइडेन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 24, 2020 03:21 pm IST,  Updated : May 24, 2020 03:21 pm IST

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी से प्रबल दावेदार जो बाइडेन ने हवाई में पार्टी के प्राइमरी चुनाव में जीत हासिल कर ली है।

Trump and Joe Biden- India TV Hindi
Trump and Joe Biden Image Source : INDIA TV

होनोलूलू (अमेरिका): अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी से प्रबल दावेदार जो बाइडेन ने हवाई में पार्टी के प्राइमरी चुनाव में जीत हासिल कर ली है। कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण हवाई में पार्टी के प्राइमरी चुनाव करीब एक महीना देरी से हुए हैं। बाइडेन ने शनिवार को हुए चुनाव में सीनेटर बर्नी सैंडर्स को करारी शिकस्त दी। बाइडेन को 63 प्रतिशत और सैंडर्स को 37 प्रतिशत मत मिले।

इस चुनाव के बाद बाइडेन ने हवाई के 16 डेलीगेट जीते, जबकि सैंडर्स को आठ डेलीगेट मिले। ‘एसोसिएटिड प्रेस’ की गणना के अनुसार बाइडेन के पास अब कुल 1,566 डेलीगेट हैं और उन्हें राष्ट्रपति पद के चुनाव में पार्टी उम्मीदवार बनने के लिए 1,991 डेलीगेट की आवश्यकता है।

हवाई में हुए प्राइमरी चुनाव में कुल 35,044 मतदाताओं ने वोट डाले। सभी मत मेल के जरिए डाले गए। हवाई में पहले चार अप्रैल को पार्टी के प्राइमरी चुनाव होने थे। सैंडर्स पहले ही अपनी दावेदारी छोड़ चुके हैं। ऐसे में इस बात की प्रबल संभावना है कि राष्ट्रपति पद के चुनाव में बाइडेन ही रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प को डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से चुनौती देंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश