1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. मिशेल ओबामा ने डोनाल्ड ट्रंप को बताया 'नस्लवादी', कहा- वह राष्ट्रपति बनने के योग्य नहीं

मिशेल ओबामा ने डोनाल्ड ट्रंप को बताया 'नस्लवादी', कहा- वह राष्ट्रपति बनने के योग्य नहीं

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 07, 2020 06:45 am IST,  Updated : Oct 07, 2020 06:45 am IST

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा ने मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर तीखे हमले करते हुए उन पर ‘‘नस्लवादी’’ होने का आरोप लगाया ..

Michelle Obama - India TV Hindi
Michelle Obama  Image Source : FIL PHOTO

वॉशिंगटन: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा ने मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर तीखे हमले करते हुए उन पर ‘‘नस्लवादी’’ होने का आरोप लगाया और कहा कि वह ‘‘इस काम के योग्य नहीं हैं।’’ मिशेल ने अमेरिकियों से अनुरोध किया कि देश में स्थिरता के लिए सभी राष्ट्रपति चुनाव में सोच-समझकर मतदान करें।

डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन के पक्ष में वकालत करते हुए मिशेल ने 24 मिनट लंबे वीडियो संदेश में बेहद भावनात्मक अपील की।

उन्होंने अमेरिकियों से कहा कि देश बेहद खराब स्थिति में हैं और मतदाताओं को पता होना चाहिए कि क्या दांव पर लगा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश