1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर भारतीय उपमहाद्वीप में बने हुए हैं खतरा, भारत में लगातार कर रहे हैं हमले

जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर भारतीय उपमहाद्वीप में बने हुए हैं खतरा, भारत में लगातार कर रहे हैं हमले

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 20, 2018 08:30 am IST,  Updated : Sep 20, 2018 08:30 am IST

अमेरिका ने बुधवार को कहा कि जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादी समूह लगातार क्षेत्रीय खतरा पैदा कर रहे हैं और पाकिस्तान ने 2017 में आतंकवाद पर अमेरिका की चिंताओं पर पर्याप्त रूप से ध्यान नहीं दिया।

जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर भारतीय उपमहाद्वीप में बने हुए हैं खतरा, भारत में लगातार कर रहे हैं हमले- India TV Hindi
जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर भारतीय उपमहाद्वीप में बने हुए हैं खतरा, भारत में लगातार कर रहे हैं हमले

वाशिंगटन: अमेरिका ने बुधवार को कहा कि जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादी समूह लगातार क्षेत्रीय खतरा पैदा कर रहे हैं और पाकिस्तान ने 2017 में आतंकवाद पर अमेरिका की चिंताओं पर पर्याप्त रूप से ध्यान नहीं दिया। अमेरिका के विदेश विभाग ने साल 2017 के लिए आतंकवाद पर वार्षिक कंट्री रिपोर्ट में कहा कि हालांकि अफगानिस्तान और पाकिस्तान में अल-कायदा कमजोर पड़ा है लेकिन भारतीय उपमहाद्वीप में इसका क्षेत्रीय संगठन अल-कायदा क्षेत्र में अपनी गतिविधियां जारी रख रहा है।

इसमें कहा गया है, ‘‘पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा उपमहाद्वीप में अब भी क्षेत्रीय खतरा बने हुए हैं। पाकिस्तान ने 2017 में इन चिंताओं पर पर्याप्त रूप से ध्यान नहीं दिया।’’ रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘भारत लगातार हमले झेलता रहा, पाकिस्तानी आतंकी संगठनों की ओर से और आदिवासी तथा माओवादियों की तरफ से भी। भारतीय अधिकारियों ने पाकिस्तान को जम्मू कश्मीर में सीमा पार से होने वाले हमलों का जिम्मेदार ठहराया।’’

अमेरिका ने बुधवार को कहा कि जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादी समूह लगातार क्षेत्रीय खतरा पैदा कर रहे हैं और पाकिस्तान ने 2017 में आतंकवाद पर अमेरिका की चिंताओं पर पर्याप्त रूप से ध्यान नहीं दिया।

इसमें कहा गया है, ‘‘पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा उपमहाद्वीप में अब भी क्षेत्रीय खतरा बने हुए हैं। पाकिस्तान ने 2017 में इन चिंताओं पर पर्याप्त रूप से ध्यान नहीं दिया।’’

अमेरिका के विदेश विभाग ने साल 2017 के लिए आतंकवाद पर वार्षिक कंट्री रिपोर्ट में कहा कि हालांकि अफगानिस्तान और पाकिस्तान में अल-कायदा कमजोर पड़ा है लेकिन भारतीय उपमहाद्वीप में इसका क्षेत्रीय संगठन अल-कायदा क्षेत्र में अपनी गतिविधियां जारी रख रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश