1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने ब्रिटेन के सुरक्षा सलाहकार से भारत-पाकिस्तान स्थिति पर की चर्चा

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने ब्रिटेन के सुरक्षा सलाहकार से भारत-पाकिस्तान स्थिति पर की चर्चा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 09, 2019 08:51 am IST,  Updated : Mar 09, 2019 08:51 am IST

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने ब्रिटेन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मार्क सेडविल से भारत और पाकिस्तान की मौजूदा स्थिति और दोनों दक्षिण एशियाई पड़ोसी देशों में तनाव कम करने के प्रयासों पर चर्चा की।

Mike Pompeo- India TV Hindi
Mike Pompeo

वाशिंगटन: अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने ब्रिटेन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मार्क सेडविल से भारत और पाकिस्तान की मौजूदा स्थिति और दोनों दक्षिण एशियाई पड़ोसी देशों में तनाव कम करने के प्रयासों पर चर्चा की। विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता रॉबर्ट पालाडिनो ने शुक्रवार को बताया कि पोम्पिओ और सेडविल ने अमेरिका और ब्रिटेन के विशेष संबंधों को मजबूत करने और वैश्विक चुनौतियों का सामना करने में सहयोग को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

विदेश मंत्रालय ने अनुसार, यह वार्ता इस बात को दर्शाती है कि अमेरिका दो परमाणु देशों के बीच तनाव कम करने के लिए अपने संसाधनों का इस्तेमाल करना जारी रखेगा। पालाडिनो ने एक बयान में कहा कि विदेश मंत्री माइकल आर पोम्पिओ ने ब्रिटेन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मार्क सेडविल से आज मुलाकात कर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने सहित कई वैश्विक प्राथमिकताओं पर चर्चा की।’’ 

गौरतलब है कि 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के बाद से भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे, जिसकी जिम्मेदारी पाकिस्तान में सक्रिय आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश