1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. गति सीमा से दोगुनी तेज थी रफ्तार: अमेरिका ट्रेन हादसा

गति सीमा से दोगुनी तेज थी रफ्तार: अमेरिका ट्रेन हादसा

 Written By: IANS
 Published : May 14, 2015 02:59 pm IST,  Updated : May 14, 2015 03:39 pm IST

वाशिंगटन: अमेरिका के फिलाडेल्फिया शहर में बुधवार को पटरी से उतरी एमट्रैक यात्री रेलगाड़ी गति सीमा से दोगुना तेज दौड़ रही थी। यह जानकारी नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (एनटीएसबी) ने दी। रेलगाड़ी के पटरी से

गति सीमा से दोगुनी तेज...- India TV Hindi
गति सीमा से दोगुनी तेज थी रफ्तार: अमेरिका ट्रेन हादसा

वाशिंगटन: अमेरिका के फिलाडेल्फिया शहर में बुधवार को पटरी से उतरी एमट्रैक यात्री रेलगाड़ी गति सीमा से दोगुना तेज दौड़ रही थी। यह जानकारी नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (एनटीएसबी) ने दी। रेलगाड़ी के पटरी से उतरने की वजह से उसमें सवार सात लोगों की जान गई और 200 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की गुरुवार की रिपोर्ट के अनुसार, एनटीएसबी के प्रवक्ता रॉबर्ट समवाल्ट ने बुधवार को कहा कि रेलगाड़ी 106 मील प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ रही थी, जबकि इसकी गति सीमा 50 मील प्रति घंटा है। रेलगाड़ी पटरी से उतरने से पूर्व अचानक इमरजेंसी ब्रेक लगाया गया, जिससे इसकी रफ्तार 106 मील प्रति घंटा से घटकर 102 मील प्रति घंटा हो गई।

americaउल्लेखनीय है कि एमट्रैक नॉर्थईस्ट रीजनल ट्रेन 188 पोर्ट रिचमंड में पटरी से उतर गई थी। कुछ ही देर बाद यह अपने अगले पड़ाव फिलाडेल्फिया पहुंचने वाली थी। इसमें 238 यात्री और चालक दल के पांच सदस्य सवार थे।

समवाल्ट ने कहा कि रेलगाड़ी के ब्लैक बॉक्स डाटा रिकॉर्डर को जांच के लिए वाशिंगटन डीसी भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी टीम मुद्दों की भी जांच करेगी। मसलन, पटरी व रेलगाड़ी की स्थिति कैसी थी, सिग्नल ने कैसे काम किया और 'मानवीय भूमिका' क्या थी?

americaफिलाडेल्फिया के महापौर माइकल नटर ने बुधवार को इस हादसे में सात लोगों के मारे जाने और अन्य पीड़ितों की खोज में तलाश अभियान जारी होने की पुष्टि की थी।

फेडरल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन (एफबीआई) ने कहा कि फिलहाल इसके आतंकवाद से जुड़े होने का कोई संकेत नहीं मिला है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश