1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका ने मालदीव से पूर्व राष्ट्रपति नशीद को रिहा करने की अपील की

अमेरिका ने मालदीव से पूर्व राष्ट्रपति नशीद को रिहा करने की अपील की

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 26, 2015 12:16 pm IST,  Updated : Aug 26, 2015 12:16 pm IST

  वाशिंगटन: मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद को हाल में देर रात को फिर से जेल भेजे जाने से व्यथित अमेरिका ने द्वीपीय सरकार से उन्हें रिहा करने और उनके खिलाफ राजनीति से प्रेरित

अमेरिका ने मालदीव के...- India TV Hindi
अमेरिका ने मालदीव के राष्ट्रपति को रिहा करने की अपील की

 

वाशिंगटन: मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद को हाल में देर रात को फिर से जेल भेजे जाने से व्यथित अमेरिका ने द्वीपीय सरकार से उन्हें रिहा करने और उनके खिलाफ राजनीति से प्रेरित मुकदमे समाप्त करने की अपील की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कल संवाददाताओं से कहा, अमेरिका मालदीव की सरकार द्वारा पूर्व राष्ट्रपति नशीद को हाल में देर रात को स्थानांतरित किए जाने से व्यथित है।

किर्बी ने कहा कि नशीद एक ऐसे मुकदमे के बाद दी गई सजा भुगत रहे हैं जिसकी सुनवाई मालदीव के कानून और नागरिक एवं राजनीतिक अधिकारों के अंतरराष्ट्रीय नियमों के तहत निष्पक्ष सुनवाई एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने संबंधी मालदीव के अंतरराष्ट्रीय दायित्वों के विपरीत की गई। उन्होंने कहा, हम मालदीव की सरकार से फिर से अपील करते हैं कि वह पूर्व राष्ट्रपति नशीद को रिहा करे, राजनीति से प्रेरित मुकदमों को समाप्त करे और लोकतंत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को लेकर फिर से भरोसा पैदा करे। हम अपील करते हैं कि वह न्यायिक स्वतंत्रता समेत कानून व्यवस्था के प्रति अपनी प्रतिबद्धता में भरोसा पैदा करे और अभिव्यक्ति, प्रेस एवं शांतिपूर्वक एकत्र होने समेत मौलिक अधिकारों का सम्मान सुनिश्चित करे।

किर्बी ने सरकार से अपील की वह हिरासत में नशीद की सुरक्षा सुनिश्चित करे और पूर्व रक्षा मंत्री नाजिम और अदालत पार्टी के शेख इमरान के खिलाफ लंबित सभी राजनीतिक मामलों को आगे बढाए। नाजिम की अपील प्रक्रिया में देरी हो रही है और इमरान के खिलाफ मई में गिरफ्तार किए जाने के बाद से आरोप तय नहीं किए गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश