1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका ने दक्षिण अफ्रीका को आतंकवादी हमले से आगाह किया

अमेरिका ने दक्षिण अफ्रीका को आतंकवादी हमले से आगाह किया

 Written By: IANS
 Published : Sep 09, 2015 10:41 am IST,  Updated : Sep 09, 2015 11:40 am IST

जोहांसबर्ग:  दक्षिण अफ्रीका स्थित अमेरिकी दूतावास ने यहां आतंकवादी हमले की चेतावनी दी है। दूतावास ने मंगलवार को एक बयान जारी कर आगाह किया कि कट्टरपंथी दक्षिण अफ्रीका में अमेरिका के हितों के खिलाफ हमले

अमेरिका ने दक्षिण...- India TV Hindi
अमेरिका ने दक्षिण अफ्रीका को आतंकवादी हमले से आगाह किया

जोहांसबर्ग:  दक्षिण अफ्रीका स्थित अमेरिकी दूतावास ने यहां आतंकवादी हमले की चेतावनी दी है। दूतावास ने मंगलवार को एक बयान जारी कर आगाह किया कि कट्टरपंथी दक्षिण अफ्रीका में अमेरिका के हितों के खिलाफ हमले कर सकते हैं। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, दूतावास ने पुष्टि की कि उन्हें सूचना मिली है कि कट्टरपंथी यहां अमेरिका के हितों के खिलाफ हमला कर सकते हैं। दूतावास ने हालांकि हमले के समय, निशाने और इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी।

अमेरिका ने दक्षिण अफ्रीका में रह रहे अपने नागरिकों को आगाह भी किया है कि अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा योजनाओं के प्रति जागरूक रहें और सामान्य दिनचर्या में भी सतर्क रहें। हाल के महीनों में दक्षिण अफ्रीका से कई युवाओं को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। ये लोग आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) में शामिल होने के लिए देश छोड़कर सीरिया और इराक जाने के क्रम में पकड़े गए थे। साउथ अफ्रीकन इंस्टीट्यूट ऑफ रेस रिलेशन के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीका की 5.4 करोड़ की आबादी में से करीब 700,000 मुसलमान हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश