1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका ने चेताया, ISIS करना चाहता है भारत में स्थलों पर हमला

अमेरिका ने चेताया, ISIS करना चाहता है भारत में स्थलों पर हमला

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 02, 2016 08:38 am IST,  Updated : Nov 02, 2016 08:38 am IST

नई दिल्ली: अमेरिका ने उन खबरों का हवाला देते हुए अपने नागरिकों से भारत में उच्च स्तर की सतर्कता बरतने के लिए कहा जिनमें संकेत दिया गया है कि आतंकवादी संगठन आईएसआईएस भारत में स्थलों

अमेरिकी दूतावास- India TV Hindi
अमेरिकी दूतावास

नई दिल्ली: अमेरिका ने उन खबरों का हवाला देते हुए अपने नागरिकों से भारत में उच्च स्तर की सतर्कता बरतने के लिए कहा जिनमें संकेत दिया गया है कि आतंकवादी संगठन आईएसआईएस भारत में स्थलों पर हमला करना चाहता है। राजधानी दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास की ओर से जारी एक परामर्श में अपने नागरिकों को देश में उन स्थलों के बारे में चेतावनी दी गई है जहां पश्चिमी देशों के लोग अक्सर जाते हैं।

परामर्श में कहा गया, हाल में भारतीय मीडिया की खबरों में संकेत दिया गया है कि ISIS भारत में स्थलों पर हमला करना चाहता है। अमेरिकी दूतावास भारत में उन स्थलों के बारे में अधिक खतरे की चेतावनी देता है जहां पश्चिमी देशों के नागरिक अक्सर जाते हैं जैसे धार्मिक स्थल, बाजार और त्योहार के स्थान।

इसमें कहा गया, सभी अमेरिकी नागरिकों को स्मरण दिलाया जाता है कि वे उच्च स्तर की सतर्कता बरतें और अपनी सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के लिए उचित कदम उठायें जैसा कि विदेश मंत्रालय के नौ सितम्बर 2016 के विश्वव्यापी परामर्श में बताया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश