1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका की चेतावनी, यदि ऐसा हुआ तो उत्तर कोरिया को कर देंगे नष्ट

अमेरिका की चेतावनी, यदि ऐसा हुआ तो उत्तर कोरिया को कर देंगे नष्ट

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Sep 18, 2017 06:57 am IST,  Updated : Sep 18, 2017 06:57 am IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने उत्तर कोरिया पर दबाव बनाते हुए आज उसे चेताया कि...

US warns North Korea will be destroyed if threats continue- India TV Hindi
US warns North Korea will be destroyed if threats continue

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने उत्तर कोरिया पर दबाव बनाते हुए आज उसे चेताया कि अगर उसने परमाणु एवं बैलिस्टिक मिसाइल अभियान को खत्म नहीं किया तो उसे नष्ट कर दिया जाएगा। (अकबरूद्दीन ने कहा, पाक का UN में कश्मीर मुद्दा उठाना ‘मियां की दौड़ मस्जिद तक’ जैसा)

अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के अधिकारियों द्वारा प्योंगयांग को काबू में करने के तरीके खोजने के बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे और बैठक के इतर गुरुवार को जापान और दक्षिण कोरिया के अपने समकक्षों से मिलेंगे।

संयुक्त राष्ट्र में वाशिंगटन की राजदूत निक्की हैले ने न्यूयार्क में आगामी बैठक से पहले दबाव बनाने का प्रयास किया और कहा कि अगर उत्तर कोरिया अमेरिका या उसके सहयोगी देशों के लिए गंभीर खतरा पैदा करता है तो उत्तर कोरिया को नष्ट कर दिया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश