1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. दक्षिण चीनी सागर में गश्त जारी रखेगा अमेरिका

दक्षिण चीनी सागर में गश्त जारी रखेगा अमेरिका

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 18, 2018 09:56 am IST,  Updated : Feb 18, 2018 09:56 am IST

अमेरिकी नौसेना के एक अधिकारी का कहना है कि अमेरिकी बल दक्षिण चीन सागर में चीन निर्मित एक कृत्रिम द्वीप में उसकी सेना की तैनाती से भयभीत नहीं होगा और विवादित क्षेत्र में जहां तक ‘‘अंतरराष्ट्रीय कानून इजाजत देता हो वहां तक गश्त जारी रखेगा।’’

US will continue patrol in South Chinese Sea- India TV Hindi
US will continue patrol in South Chinese Sea

अमेरिकी नौसेना के एक अधिकारी का कहना है कि अमेरिकी बल दक्षिण चीन सागर में चीन निर्मित एक कृत्रिम द्वीप में उसकी सेना की तैनाती से भयभीत नहीं होगा और विवादित क्षेत्र में जहां तक ‘‘अंतरराष्ट्रीय कानून इजाजत देता हो वहां तक गश्त जारी रखेगा।’’ (मिस्र: राष्ट्रपति मुर्सी के 65 वफादारों को 10 साल की सजा )

यूएसएस कार्ल विंसन में सवार लेफ्टिनेंट कमांडर टिम हॉकिन्स ने एसोसिएट प्रेस से कहा कि नौसेना ने सागर और हवा में 70 वर्ष तक नियमित गश्त की है। जिसका मकसद सुरक्षा को बढ़ावा देना और निर्बाध व्यापार की गांरटी देना है जो कि एशियाई तथा अमेरिकी अर्थ व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है।

हॉकिन्स ने 95,000 टन वजन वाले युद्धपोत के फ्लाइट डेक पर कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय कानून हमें यहां आने जाने की, उड़ान भरने, यहां तैरने की अनुमति देता है और यही हम कर रहे हैं और ऐसा करना जारी रखेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश