1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. VIDEO: जब जर्मन शैफ़र्ड ने म्याऊं-म्याऊं को चढ़ाई सीढ़िया

VIDEO: जब जर्मन शैफ़र्ड ने म्याऊं-म्याऊं को चढ़ाई सीढ़िया

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 12, 2016 12:59 pm IST,  Updated : Aug 12, 2016 01:03 pm IST

अमेरिका में जहां डेमोक्रैट्स और रिपब्लिकन के बीच लड़ाई (राजनीतिक) अपने चरम पर पहुंच चुकी है वहीं एक कुत्ते ने बिल्ली के एक बच्चे की मदद कर इंसानों को शर्मिंदा कर दिया। हुआ यूं कि

America- India TV Hindi
America

अमेरिका में जहां डेमोक्रैट्स और रिपब्लिकन के बीच लड़ाई (राजनीतिक) अपने चरम पर पहुंच चुकी है वहीं एक कुत्ते ने बिल्ली के एक बच्चे की मदद कर इंसानों को शर्मिंदा कर दिया।

हुआ यूं कि एक घर में टेनीसन नाम का शैफ़र्ड डॉग और बिल्ली का प्यारा और नन्हा सा बच्चा मू सीढ़ियों के पास थे और उन्हें ऊपर जाना था। टेनीसन तो फटाफट चढ़ने लगा लेकिन बेचारा मू कभी चढ़ पाता तो कभी गिर जाता। ये देखकर टेनीसन ने उसकी मदद करने का फ़ैसला किया और उसे बहुत ही एहतियात से अपने मुंह में दबाया और सीढ़ियां चढ़ने लगा।

इस बीच पीछे से किसी महिला की आवाज़ भी आ रही है जो कह रही है, नहीं, उसे खुद चढ़ने दो।'

लेकिन टेनीसन ने उस महिला की अनदेखी की और मू को उठाकर सीढ़ियां चढ़कर ऊपर तक चला गया जहां दोनों मज़े में बैठकर शायद नीचे उतरने का इंतज़ार करने लगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश