1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. US से उठी मांग, पत्रकार अक्षय की मौत में हो गहन जांच

US से उठी मांग, पत्रकार अक्षय की मौत में हो गहन जांच

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 07, 2015 10:50 am IST,  Updated : Jul 07, 2015 10:51 am IST

वाशिंगटन: पत्रकारों के हितों की पैरोकार एक अमेरिकी संस्था ने मध्य प्रदेश में व्यापमं घोटाले को कवर करते हुए टीवी पत्रकार अक्षय सिंह की मौत के मामले की पूरी जांच का आह्वान किया है।  

US से उठी मांग, पत्रकार...- India TV Hindi
US से उठी मांग, पत्रकार अक्षय की मौत में हो गहन जांच

वाशिंगटन: पत्रकारों के हितों की पैरोकार एक अमेरिकी संस्था ने मध्य प्रदेश में व्यापमं घोटाले को कवर करते हुए टीवी पत्रकार अक्षय सिंह की मौत के मामले की पूरी जांच का आह्वान किया है।

 
कमिटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट (एशिया) के रिसर्च एसोसिएट सुमित गलहोत्रा ने कहा, भारत सरकार को पत्रकार अक्षय सिंह की मौत की विश्वसनीय और गहन जांच करानी चाहिए।
 
उन्होंने कहा, देश में पत्रकारों की मौत के मामलों में हालिया वृद्धि को देखते हुए प्रशासन को इन मामलों को हल करने और न्याय दिलाने के लिए प्रयास करने चाहिए।
 
एक प्रमुख समाचार चैनल के साथ खोजी पत्रकार के तौर पर काम कर रहे अक्षय सिंह (38) की बीते शनिवार को रहस्यमयी स्थिति में मौत हो गई थी। इससे ठीक पहले उन्होंने उस लड़की के माता-पिता का साक्षात्कार किया था जो व्यापमं घोटाले में नाम आने के बाद मृत पाई गई थी।

यह भी पढ़े- पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पत्रकार अक्षय सिंह के दिल का आकार बढ़ा मिला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश